Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

ऋषभ पंत को टेस्ट टीम की कप्तानी के लिए तैयार करना चाहिए : युवराज सिंह

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Rishabh Pant, Test Team, Yuvraj Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Apr 2022

Last updated on: Apr 27, 2022, 00:00 IST

राष्ट्रीय चयनकर्ताओं से भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने आग्रह किया है कि विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को भविष्य के टेस्ट कप्तान के रूप में तैयार किया जाना चाहिए। 24 वर्षीय पंत ने हाल के वर्षों में अपने खेल में काफी सुधार किया है।" 2018 में अपने डेब्यू के बाद से पंत टेस्ट टीम के अभिन्न सदस्यों में से एक रहे हैं। उन्होंने 30 मैचों में 40.85 की औसत से 1920 रन बनाए, जिसमें उनके नाम चार शतक और नौ अर्धशतक शामिल हैं। विकेटकीपिंग में पंत ने 107 कैच और 11 स्टंपिंग की है। वर्तमान में, पंत 2021 में फ्रेंचाइजी के कप्तान के रूप में पदभार संभालने के बाद आईपीएल के 2022 सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कर रहे हैं। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में एक कप्तान के रूप में 20 वर्षीय पंत ने 2017/18 रणजी ट्रॉफी में उपविजेता बनने के लिए दिल्ली की कप्तानी की थी।

युवराज ने कहा, "आपको किसी को कप्तान के रूप में तैयार करना चाहिए। जैसे एमएस धोनी कप्तान बने। कीपर हमेशा एक अच्छा विचारक होता है, क्योंकि वो चीजों को नजदीर से देखता है।" भारत के लिए 40 टेस्ट खेल चुके युवराज ने आगे कहा, "आप एक युवा पंत को चुनते हैं जो भविष्य का कप्तान हो सकता है। उन्हें समय दें और पहले छह महीनों या एक साल में परिणाम की उम्मीद न करें। मुझे लगता है कि आपको अच्छे काम के लिए युवा लोगों पर विश्वास करना चाहिए।" 2007 टी20 विश्व कप और 2011 क्रिकेट विश्व कप में भारत की विजेता टीम के सदस्य रहे युवराज सिंह ने पंत की परिपक्वता की कमी पर सवाल उठाने वाले आलोचकों को जवाब भी दिया।

उन्होंने आगे कहा, "मैं उस उम्र में अपरिपक्व था, विराट कोहली अपरिपक्व थे, जब वह उस उम्र में कप्तान थे। लेकिन पंत समय के साथ परिपक्व हो रहे हैं। मुझे नहीं पता कि सहयोगी स्टाफ इसके बारे में क्या सोचते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि वह टेस्ट टीम का नेतृत्व करने के लिए सही व्यक्ति हैं।" युवराज ने आगे खुलासा किया कि पंत के साथ अपनी बातचीत में, वह अक्सर ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपिंग के दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट का उदाहरण देते हैं, जिन्होंने सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 17 टेस्ट शतक बनाए हैं।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Rishabh Pant , Test Team , Yuvraj Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD