Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

डी.जी.पी. पंजाब वी.के. भावरा द्वारा मोहाली में सडक़ सुरक्षा और ट्रैफिक़ अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन

आधुनिक ट्रैफिक़ प्रबंधन की भविष्य की चुनौतियों और ज़रूरतों को पूरा करने के लिए अपनी किस्म का यह पहला अनुसंधान केंद्र : डी.जी.पी. पंजाब वी.के. भावरा

VK Bhawra, Director General of Police, DGP, Punjab VK Bhawra, Traffic Research Centre, NRI Affairs Office of Punjab Police, Mohali
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 26 Apr 2022

Last updated on: Apr 26, 2022, 00:00 IST

आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग के भविष्य के वैज्ञानिक साधनों का प्रयोग करते हुए सडक़ हादसों में होने वाली मौतों को रोकने के मकसद से डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब वी.के. भावरा ने आज मोहाली में पंजाब पुलिस के एन.आर.आइ. मामलों के दफ़्तर में अत्याधुनिक पंजाब सडक़ सुरक्षा और ट्रैफिक़ अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन किया। डी.जी.पी. के साथ ए.डी.जी.पी. ट्रैफिक़ ए.एस. राय, पंजाब ट्रैफिक़ सलाहकार डॉ. नवदीप असीजा और एस.एस.पी. मोहाली विवेक शील सोनी भी मौजूद थे। पंजाब सरकार द्वारा 2 करोड़ रुपए की लागत से स्थापित किए गए अपनी किस्म के पहले एडवांस्ड मल्टीडिसिप्लिनरी ट्रैफिक रिसर्च सेंटर में आर्टीफिसियल इंटेलिजेंस, जीओ-इनफरमैटिक्स, डी-मैपिंग, ड्रोन सर्वेक्षण, दुर्घटना की जांच, दुर्घटना का पुनर निर्माण, सडक़ इंजीनियरिंग और ऑटोमोटिव सुरक्षा समेत अन्य कई सुविधाएं उपलब्ध हैं। 

इसके अलावा इस केंद्र में इनक्यूबेशन हब, कॉन्फ्रेंस रूम और पुस्तकालय भी शामिल है। इस मौके पर डी.जी.पी. ने पंजाब की सालाना सडक़ यातायात और दुर्घटना रिपोर्ट-2020 भी जारी की। नए स्थापित अनुसंधान केंद्र का दौरा करते हुए डी.जी.पी. ने पाँच वेरीएबल मेसेज साईन बोर्डों (वी.एम.एस.) का भी उद्घाटन किया। यह डिजिटल साईन बोर्ड जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, यू.टी. चण्डीगढ़ और राजस्थान समेत स्टेट बॉर्डर एंट्री प्वाइंट्स पर ट्रैफिक़ जाम, मौसम या पंजाब आने वाले यात्रियों को किसी भी आगामी या इमरजेंसी के बारे में रीयल टाईम में जानकारी मुहैया करवाने में सहायक होंगे। डी.जी.पी. ने कहा कि जल्द ही सभी बॉर्डर एंट्री प्वाइंट्स पर ऐसे और वी.एम.एस. लगाए जाएंगे। डी.जी.पी. वी.के. भावरा ने कहा कि ट्रैफिक़ पुलिस का भविष्य तथ्यों के ज्ञान और वैज्ञानिक मदद के साथ बनाया जाएगा और यह केंद्र राज्य में आधुनिक ट्रैफिक़ प्रबंधन की भविष्य की चुनौतियों और ज़रूरतों को पूरा करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उन्होंने कहा कि यह केंद्र पंजाब पुलिस के गज़टिड अधिकारियों के लिए एक उन्नत प्रशिक्षण केंद्र और सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय और पंजाब सरकार के महत्वाकांक्षी आई.आर.ए.डी. प्रोजैक्ट के लागकरण के लिए नोडल केंद्र के तौर पर भी काम करेगा। गौरतलब है कि एकीकृत सडक़ दुर्घटना डेटाबेस (आई.आर.ए.डी.) प्रोजैक्ट भारत सरकार के सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (एम.ओ.आर.टी.एच.) की एक पहल है, जिसका उद्देश्य दुर्घटना डेटाबेस तैयार करके देश में सडक़ सुरक्षा को बेहतर बनाना है। ए.डी.जी.पी. ए.एस. राय ने कहा कि जिस तरीके से भविष्य चुनौतियों का सामना करने के लिए हमारी वाहन प्रौद्यौगिकी और सडक़ के बुनियादी ढांचे को अपग्रेड किया जा रहा है, हमारी लागूकरण एजेंसियों को ख़ुद ट्रैफिक़ नियंत्रण या नियम के अनुभव-आधारित ढंग से रीयल टाईम की जानकारी के आधार पर ट्रैफिक़ प्रबंधन के आधुनिक तरीकों तक अपग्रेड करने की ज़रूरत है। 

उन्होंने आगे कहा कि यह केंद्र को ऐसी चुनौतियों का सामना करने के लिए एक कड़ी के तौर पर काम करेगा। आंकड़ों के अनुसार पंजाब में सडक़ हादसों में रोज़ाना की 11-12 कीमती जानें जा रही हैं। साल 2020 में पंजाब में सडक़ हादसों में होने वाली मौतों में 2019 के मुकाबले 14 फ़ीसदी की कमी दर्ज की गई है। समस्याओं के हल के लिए सडक़ सुरक्षा विशेषज्ञों के सहयोग से ब्लैक स्पॉट की पहचान और सुधार प्रोग्राम, सुरक्षित पंजाब प्रोग्राम, विजन ज़ीरो प्रोग्राम जैसे प्रयासों के साथ सडक़ हादसों और मौतों में कमी के मामले सम्बन्धी महत्वपूर्ण नतीजे हासिल किए हैं। डॉ. असीजा ने कहा कि यह देश में अपनी किस्म का पहला अनुसंधान केंद्र है, जिसको डेटा टू डिसीजन (डीडी) दृष्टिकोण पर संकल्पित किया गया है और बेहतर प्रांतीय अनुसंधान भविष्य की लागूकरण की रणनीतियों को आकार देगी और सडक़ हादसे और इस दौरान होने वाली मौतों को घटाने में मददगार होगी।

 

Tags: VK Bhawra , Director General of Police , DGP , Punjab VK Bhawra , Traffic Research Centre , NRI Affairs Office of Punjab Police , Mohali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD