एलन मस्क से बोले आनंद महिंद्रा- ये है भारत की देसी TESLA.. ना तेल की जरूरत और ना ही गूगल मैप की

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

एलन मस्क से बोले आनंद महिंद्रा- ये है भारत की देसी TESLA.. ना तेल की जरूरत और ना ही गूगल मैप की

आनंद महिंद्रा ने एक तस्वीर पोस्ट कर टेस्ला के CEO (जो अब ट्विटर के मालिक भी बन चुके हैं) एलन मस्क को उसमें टैग किया था। जिसे शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने कैप्शन में 'बैक टू द फ्यूचर' लिखा।

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

दिल्ली , 26 Apr 2022

Last updated on: Apr 26, 2022, 00:00 IST

TESLA के CEO Elon Musk ने आखिरकार  Twitter को खरीद लिया। 44 अरब अमेरिकी डॉलर यह सौदा हुआ है। ताजा डील के बाद मस्क के पास कंपनी की 100% हिस्सेदारी होगी और ट्विटर उनकी प्राइवेट कंपनी बन जाएगी। आपको बता दें कि दो दिन पहले ही आनंद महिंद्रा ने एलन मस्क को टैग करके एक ट्वीट किया था। जिसमें एक बैलगाडी की फोटो उन्होंने देसी टेस्ला का नाम दिया था। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा समय-समय पर अपनी पोस्ट के जरिए यूजर्स को हैरान कर देते हैं। हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट कर टेस्ला के सीईओ एलन मस्क को भारतीय देसी टेस्ला दिखा कर चौंका दिया था।


दरअसल आनंद महिंद्रा ने एक तस्वीर पोस्ट कर टेस्ला के CEO (जो अब ट्विटर के मालिक भी बन चुके हैं) एलन मस्क को उसमें टैग किया था। जिसे शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने कैप्शन में 'बैक टू द फ्यूचर' लिखा। आनंद महिंद्रा की इस तस्वीर में बैलगाड़ी पर दो लोगों को खेत से वापस घर की ओर जाते देखा जा रहा है। जिसे शेयर कर आनंद महिंद्रा ने कहा है कि इसके नेविगेशन के लिए गूगल मैप की भी जरूरत नहीं पड़ती है।



उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने टेस्ला के CEO एलन मस्क की पोस्ट पर प्रतिक्रिया मांगते हुए आगे लिखा है कि यही ओरिजनल टेस्ला है। इसमें फ्यूल की जरूरत नहीं पड़ती है। कोई प्रदूषण नहीं होता है और यह पूरी तरह से सेफ मोड पर चलती है। काम खत्म होने पर इसे घर तक के लिए सेट करने के बाद आराम करने के साथ नींद की झपकी भी ले सकते हैं और यह आपको डेस्टिनेशन तक पहुंचा देगी, आपको टेंशन लेने की जरूर नहीं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आनंद महिंद्रा ने टेस्ला की खूबियों के साथ भारतीय बैलगाड़ी की खुबियों की तुलना की है। फिलहाल आनंद महिंद्रा की पोस्ट पर एलन मस्क ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। लेकिन भारत में आनंद महिंद्रा की ये पोस्ट खूब वायरल हो रही है। ट्विटर यूजर्स इस जम कर शेयर कर रहे हैं और महिंद्रा की इस पोस्ट को पसंद भी किया जा रहा है।

 

Tags: Elon Musk , twitter , tesla , anand mahindra , desi , tesla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD