22 साल के लड़के ने कर दिया ये कमाल..

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती

 

22 साल के लड़के ने कर दिया ये कमाल..

बिहार के 22 वर्षीय Mukund Kumar ने बिना किसी कोचिंग क्लास के पहले ही प्रयास में UPSC की परीक्षा पास करके बता दिया अगर मन में कुछ कर गुजरने की इच्छा होता तो आपको कोई रोक नहीं सकता।

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

पटना , 25 Apr 2022

Last updated on: Apr 25, 2022, 00:00 IST

UPSC की परीक्षा क्रैक कर IAS बनना करना हर एक युवा का सपना होता है। हर साल लाखों छात्र इस परीक्षा को देते हैं। लेकिन गिने चुने ही इसे क्लियर कर पाते हैं। कुछ छात्रों को जल्दी सफलता मिल जाती तो कुछ सालों मेहनत के बाद भी इसे क्लियर नहीं कर पाते। आज हम आपको एक ऐसे 22 साल के लड़के बारे में बताएंगे जिसने पहले ही प्रयास में  UPSC की परीक्षा पास की। 


बिहार के 22 वर्षीय  Mukund Kumar ने बिना किसी कोचिंग क्लास के पहले ही प्रयास में UPSC की परीक्षा पास करके बता दिया अगर मन में कुछ कर गुजरने की इच्छा होता तो आपको कोई रोक नहीं सकता। आपके सामने आने वाली सारी रुकावते अपना रास्ता बदल देती हैं। मधुबनी जिले के मुकुंद कुमार ने स्कूली शिक्षा के दौरान ही अपना लक्ष्य तय कर लिया और उसी राह पर आगे बढ़ने लगे और आखिरकार उन्होंने इसमें कामयाबी भी हासिल कर ली। 


मुकुंद कुमार ने  2019 UPSC की परीक्षा में हिस्सा लिया और ऑल इंडिया 54वीं रैंक हासिल की। उनका परिवार मधुबनी के बाबूबरही प्रखंड में रहता है। उनके पिता मनोज कुमार एक किसान हैं सुधा डेयरी के नाथ से एक डेयरी बूथ चलाते हैं। मुकुंद की मां प्राइमरी स्कूल में पढ़ाती थीं। मुकुंद की तीन बहनें हैं। 


मुकुंद के पिता एक साधारण परिवार से थे। उनके पास इतने पैसे नहीं थे कि परिवार का खुला खर्च कर सकें। लेकिन उन्होंने मुकुंद की जरूरतों को हमेशा पूरा किया। मुकुंद की पढ़ाई में किसी प्रकार की रुकावत नहीं आने दी। मुकुंछ ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें जिंदगी में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। परिवार की स्थिति को देखते हुए उन्होंने कोई कोचिंग क्लास ज्वाइन नहीं की। खुद ही पढ़ाई की और आखिरकार इसमें सफलता हासिल की।


मुकुंद की पढ़ाई में कोई दिक्कत ना आए इसलिए मुकुंद के पिता ने अपनी जमीन बेच दी थी। पिता का ये बलिदान रंग लाया और उनके बेटे ने पूरी देश में अपना और अपने परिवार का नाम रोशन किया।


मुकुंद ने पांचवीं तक की पढ़ाई बिहार के आवासीय सरस्वती विद्यालय से की। इसके बाद 12 तक की शिक्षा सैनिक स्कूल गोलपाड़ा आसाम से पूरी की। बाद में वो दिल्ली आ गए पीजीडीएवी कॉलेज, दिल्ली यूनिवर्सिटी से अंग्रेजी लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया। ग्रेजुएशन के बाद उनकी उम्र सिविल सेवा परीक्षा के लिए नहीं हुई थी इसलिए उन्होंने एक साल की तैयारी खुद से की, कोई कोचिंग नहीं ली।


मुकुंद कुमार ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि मैं खुद को भाग्यशाली समझता हूं कि पहले ही प्रयास में मैं इसमें सफल रहा। कोई भी परीक्षा पास करने के लिए सटीक स्ट्रेटजी होना जरूरी होता है। मैंने इसके लिए टाइम टेबल बनाया और उसी के अनुसार तैयारी करता रहा। मैंने इस दौरान सोशल मीडिया साइट्स से भी दूरी बना ली। रोजाना करीब 12 से 14 घंटे तक पढ़ाई किया। उन्होंने बताया कि तैयारी के दौरान करीब पांच महीने ऑप्शनल सब्जेक्ट पर फोकस किया। जो भी इस परीक्षा की तैयारी करता है उसे सबसे पहले इसके पूरे सिलेबस की जानकारी होना जरूरी है। आप मेहनत कीजिए, मेहनत करना मत छोड़िए, सफलता एक दिन जरूर मिलेगी।

 

Tags: Mukund Kumar , patna , IAS , Bihar , Madhubani , Union Public Service Commission

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD