Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बाबा साहिब की जीवनी पर आधारित लघु नाटक देख हर शख्स की आंखो में झलका बाबा साहिब के प्रति प्रेम

बाबा साहिब की शिक्षाओं को प्रैक्टिकल तौर पर हर नागरिक तक पंहुचाने की है जरुरत : बग्गा

Madan Lal Bagga, Ludhina, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 20 Apr 2022

Last updated on: Apr 20, 2022, 00:00 IST

गुरु हर राय नगर स्थित श्री गुरु रविदास धर्मशाला प्रबंधक कमेटी ने सभा अध्यक्ष सोमनाथ बाली के नेतृत्व में युवा वर्ग को बाबा साहिब बी.आर अंबेदकर की जीवनी से अवगत करवाने के लिए लघु नाटक का मंचन करवाया। प्रगति कला केंद्र लादड़ां वालो की तरफ से बाबा साहिब की जीवनी पर प्रस्तुत नाटक देख हर शख्स की आंखो में बाबा साहिब के प्रति प्रेम झलकता हुआ नजर आया। विधायक चौधरी मदन लाल बग्गा ने बतौर मुख्यतिथि शामिल हुए। वहीं श्री गुरु रविदास मंदिर सभा बस्ती जोधेवाल के अध्यक्ष जिंदरपाल दड़ौच विशेष तौर पर उपस्थित हुए। चौधरी बग्गा ने लघु नाटक के माध्यम बाबा साहिब की जीवनी की जानकारी भावी पीढिय़ों तक पंहुचाने की प्रंशसा करते हुए कहा की अज्ञानता के अंधेरे को मिटाने के लिए बाबा साहिब ने शिक्षा रुपी दीपक की रोशनी दिखाकर हमें सामाजिक समानता के अधिकारों के प्रति जागरुक किया। बाबा साहिब की शिक्षाओं को जुबानी नहीं बल्कि प्रैक्टिकल तौर पर हर नागरिक तक पंहुचाने की जरुरत है। पंजाब सरकार की तरफ से सरकारी दफ्तरों में बाबा साहिब की प्रतिमा स्थापित करने के मकसद की जानकारी देते हुए कहा कि आजादी के बाद हर सरकार ने बाबा साहिब के नाम पर वोट बैंक तो मजबूत किया मगर बाबा साहिब को सम्मान नहीं दिया। 

श्री गुरु रविदास धर्मशाला पंरबधक कमेटी गुरु गर राय नगर के अध्यक्ष सोमनाथ बाली ने डा.बी.आर अंबेदकर जी को विशेष वर्ग का नहीं बल्कि भारत देश का मसीहा बताते हुए कहा कि बाबा साहिब ने भारतीय संविधान में देश हर नागरिक के हितों की रक्षा के लिए कदम उठाए । इसलिए उन्हें विशेष वर्ग के साथ जोडऩे की बजाए भविष्य में हर वर्ग का मसीहा लिखा जाए। नाटक के समापन पर अटूट लंगर लगाया गया। एक्सियन प्रशोतम लाल कजला, शंकर दास लोई, सुरजीत पोल, डा.आशीष सौंधी, कुलवंत जक्खू, राजिन्द्र सरोए, रमेश पाल मल्ल, पप्पा बतरा, लक्की नाहर, रिशी जैन, सभा चेयरमैन कश्मीरी लाल संधू, महासचिव, राम लाल सिद्धू, चरणजीत सिंह,गुरमेल सिंह, दविन्द्रपाल, राजन्द्रि कुमार, तेजपाल, लेखराज, मोजर लोहट, बलवीर सिंह,बलविन्द्र जस्सी, बलवीर सिंह, हरमेश सिंह,धीरज कुमार, अमर सिंह, सतवंत कुमार, अमरजीत, अवतार राम,कुलवीर सिंह, डा.रामजीत सूद, नरिन्द्र बिट्टू, राजिन्द्र मूलनिवासी, रमेश रसीला, सुख राम लाखा, लेख राज सूद, जसवीर लद्यड़, दर्शन लाल ने उपस्थित जनसमूह को बाबा साहिब के जन्म दिन की बधाई दी। सभा चेयरमैन कश्मीरी लाल संधू व अध्यक्ष सोमनाथ बाली ने समारोह की सफलता में सहयोग करने वाली शख्शियतों व मुख्य अतिथियों का धन्यवाद किया।

 

Tags: Madan Lal Bagga , Ludhina , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD