Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती हरियाणा ने दी 912 करोड़ से अधिक के बिजली अवसंरचना विस्तार को मंजूरी

 

मर्दानी के अवतार में दिखीं रानी, उनकी फिल्म लेडी सिंघम 22 अप्रैल को होगी रिलीज

Bhojpuri, Entertainment, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Bhojpuri Film, Shakti Kapoor, Rani Chatterjee, Lady Singham, Gaurav Jha
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 19 Apr 2022

Last updated on: Apr 19, 2022, 00:00 IST

भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी, बॉलीवुड के मशहूर खलनायक शक्ति कपूर और सुपर स्टार गौरव झा जैसे सितारों से सजी फ़िल्म 'लेडी सिंघम' 22 अप्रैल को रिलीज होगी। फ़िल्म बिहार और झारखंड के तमाम सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इसके अलावा यह फ़िल्म दिल्ली, यूपी,मुंबई, गुजरात में भी रिलीज की जाएगी। फ़िल्म 'लेडी सिंघम' वीमेन एम्पोवेर्मेंट पर आधारित फिल्म है, जिसमें रानी का मर्दानी अवतार दर्शकों को देखने को मिलेगा। फ़िल्म में मुख्य आकर्षण बॉलीवुड के मशहूर खलनायक शक्ति कपूर होंगे, जो इस फ़िल्म में भी खलनायक की भूमिका में नज़र आ रहे हैं।

लिंक : https://youtu.be/TNawApnzfbk

फ़िल्म 'लेडी सिंघम' पूरी तरह से एक्शन पैक्ड फ़िल्म है, जिसका ट्रेलर बीते दिनों जारी हुआ था। इसमें फ़िल्म की लीड अभिनेत्री रानी चटर्जी एक कॉप की भूमिका में नज़र आ रही हैं। ट्रेलर में उनका एक्शन सीक्वेंस बेहद रोमांचक है। फ़िल्म का यह ट्रेलर बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी की याद दिलाती है, जो फ़िल्म मर्दानी में कॉप की भूमिका में नज़र आईं थी। हालांकि इस फ़िल्म की कहानी बेहद अलग है, लेकिन रानी का एपियरेंस बेहद खास नज़र आ रहा है। फ़िल्म में गौरव झा भी खास भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। शक्ति कपूर की उपस्थिति फ़िल्म को बॉलीवुड टच देने के लिए काफी है। अब दर्शकों को इस फ़िल्म के लिए ज्यादा इंतज़ार नहीं करना होगा, क्योंकि फ़िल्म 22 अप्रैल से सिनेमाघरों में होगी।आपको बता दें कि फ़िल्म 'लेडी सिंघम' का निर्माण विकास प्रोडक्शन से हुआ है। निर्माता सरला अशोक सरावगी और  निर्देशक दिलीप गुलाटी हैं। सह निर्माता राहुल शर्मा ,संगीत एस कुमार ,लिरिक्स एस कुमार, सुमित सिंह चंद्रवंशी और संतोष उत्पाती का है। पीआरओ संजय भूषण पटियाला और डीओपी हेमंत महेश्वरी हैं।

 

Tags: Bhojpuri , Entertainment , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Bhojpuri Film , Shakti Kapoor , Rani Chatterjee , Lady Singham , Gaurav Jha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD