Saturday, 04 May 2024

 

 

खास खबरें मनजीत सिंह ठाकुर समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल हार सामने देखकर चुनाव लड़ने से पीछे हटे जयराम : सुखविंदर सिंह सूक्खू अमृतसर लोकसभा में आम आदमी पार्टी हुई मजबूत, अकाली दल को लगा झटका! पटियाला में भगवंत मान ने किया रोड शो, डॉ. बलबीर के लिए किया प्रचार, बोले - पंजाब बनेगा हीरो, इस बार 13-0 गुरजीत औजला के हक में हरप्रताप अजनाला ने भरी हुंकार पूर्ववर्ती शिरोमणी अकाली दल ने ग्रेटर मोहाली को विकसित करने और अंतरराष्ट्रीय हवाई अडडे, संस्थानों और आई.टी क्षेत्र को लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई: सरदार सुखबीर सिंह बादल अगले पांच साल देश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे : जयराम ठाकुर भाजपा फिर सत्ता में आई तो खत्म कर देगी आरक्षण : बाजवा शहरवासियों ने गर्मजोशी के साथ अमरेंद्र सिंह राजा वड़िंग का स्वागत किया चुनाव का पर्व-देश का गर्व, हरियाणा में 25 मई को होगा मतदान- मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल करसोग में भाजपा को बड़ा झटका, टिकट के दावेदार रहे युवराज कांग्रेस में शामिल जिस फ़िल्म का डायरेक्टर फ्लॉप, हीरोइन कितनी भी सुपरस्टार हो उस फ़िल्म का फ्लॉप होना तय : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू राजनीतिक दलों की उपस्थिति में हुई ई.वी.एम. व वी.वी.पैट्ज की हुई पहली रैंडेमाइजेशन सीजीसी लांडरां द्वारा चौथी इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑन कम्प्यूटेशनल मेथड इन साइंस एंड टेक्नोलॉजी का आयोजन किया गया भगवंत मान ने फगवाड़ा में डॉ. चब्बेवाल के लिए किया चुनाव प्रचार, रोड शो कर आप उम्मीदवार को भारी मतों से जिताने की अपील की कांग्रेस की जीत के बाद सबसे पहला काम अग्निवीर जैसी स्कीम का खात्मा श्री फतेहगढ़ साहिब में भगवंत मान ने कहा - गुरप्रीत जीपी की जीत पक्की, सिर्फ ऐलान होना बाकी लुधियाना लोकसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी हुई और भी मजबूत मानसिक दबाव में बेतुकी बयानबाजी कर रही कांग्रेस : राजीव बिंदल जनता के फैसले जनता के बीच बैठकर जनता की मौजूदगी में होते थे: मीत हेयर जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

 

अगर दंगे रोकने हैं तो बीजेपी के मुख्यालय और गृह मंत्री के घर पर चलाइए बुलडोजर : राघव चड्ढा

Raghav Chadha, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 Apr 2022

आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए गृह मंत्री के घर बुलडोजर चलाने की मांग की है। राघव चड्ढा ने बुधवार को कहा कि देशभर में जगह-जगह दंगे भारतीय जनता पार्टी करवा रही है। सरेआम बीजेपी बुलडोजर चला रही है। अगर भारत देश में दंगे रोकने हैं, तो बीजेपी के मुख्यालय पर बुलडोजर चलाइए हम गारंटी देते हैं कि अगर भाजपा के मुख्यालय पर बुलडोजर चलेगा, तो दंगे रुक जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि यही लोग दंगे कराते हैं। राघव ने आरोप लगाया है कि दिल्ली दंगे का मुख्य अभियुक्त अंसार बीजेपी का नेता है, लेकिन बीजेपी ने इन आरोपों को गलत करार दिया है।

राघव चड्ढा ने कहा कि दिल्ली में आए दिन ये लोग दंगे करवाते हैं। 2020 में नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में दंगे हुए। आज जहांगीरपुरी में दंगे हुए हैं। गृह मंत्री खुद ये दंगे करवा रहे हैं। अगर बुलडोजर चलाना है, तो गृह मंत्री जी के घर पर चलाइए, उससे दंगे रुकेंगे। दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में एनडीएमसी ने अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई शुरू की थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल इस पर रोक लगा दी है और यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया है। इस मामले में अगली सुनवाई कल यानी गुरुवार को होगी। राघव चड्ढा ने आरोप लगाया कि पिछले आठ सालों में बीजेपी ने जगह-जगह पूरे देश में सबसे ज्यादा तादाद में बांग्लादेशी और रोहिंग्या को बसाया है। 

उनका इस्तेमाल करके दंगे करने के लिए ये किया गया। राघव चड्ढा ने कहा कि बीजेपी पिछले 15 वर्षों से नगर निगम में है। उन्होंने कहा, आज जो ये गैर कानूनी निर्माण को तोड़ने गए हैं, तो मैं कहता हूँ कि इसके साथ-साथ बीजेपी के उन नेताओं के घर भी तोड़ने चाहिए, जिन नेताओं ने पैसे खाकर, रिश्वत लेकर ये अवैध निर्माण कराया। इस बीच दिल्ली प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा है कि जहांगीरपुरी में हुई हिंसा में पकड़े दंगाइयों को आम आदमी पार्टी का संरक्षण प्राप्त है।

 

Tags: Raghav Chadha , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD