Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

'गिल्टी माइंड्स' में अपने किरदार को दमदार बनाने के लिए कोर्ट की सुनवाई में लिया हिस्सा : श्रिया पिलगांवकर

Web Series, Entertainment, Mumbai, Actress, Actor, Mumbai News, Shriya Pilgaonkar, Guilty Minds
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 20 Apr 2022

Last updated on: Apr 20, 2022, 00:00 IST

सचिन पिलगांवकर की बेटी और एक्ट्रेस श्रिया पिलगांवकर अपनी अपकमिंग लीगल ड्रामा सीरीज 'गिल्टी माइंड्स' की रिलीजिंग का इंतजार कर रही है। इस सीरीज में वह कशफ क्वेज का किरदार निभा रही हैं। वेबसीरीज को लेकर एक्ट्रेस ने कहा, मुझे याद है कि जब मैं पहली बार 'गिल्टी माइंड्स' के लिए ऑडिशन देने गई थी, तब मैंने कशफ काज नाम पढ़ा था, मैं इस किरदार के प्रति खिंचाव महसूस करने लगी। मुझे लगा जैसे ये किरदार मेरा ही हो। मुझे अच्छे से पता था कि इस किरदार को निभाने में कब और कहां भावनात्मक सीमा रखनी होगी। अपने किरदार के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, 'कशफ' एक बहुत ही निजी व्यक्ति है। 

जब वह अपने निजी जीवन में होती है तो वह आसानी से खुद को व्यक्त नहीं कर पाती, लेकिन वह अपने काम को लेकर हमेशा सक्रिय रहती है। वह अपने ओहदे का इस्तेमाल लोगों की मदद करने के लिए करती है। वह एक वकील के रूप में सही और गलत की मजबूत समझ रखती है। श्रिया ने आगे कहा, मैंने अपने किरदार को बेहतर तीरके से निभाने के लिए अपने बहुत से दोस्तों से बात की जो पेशे से वकील हैं। मैंने एक दो बार उच्च न्यायालय का दौरा भी किया क्योंकि यह समझना महत्वपूर्ण था कि कितने स्वाभाविक और प्रामाणिक रूप से अलग-अलग वकील हैं। फिल्म से सह-निर्देशक जयंत दिगंबर सोमालकर और प्रॉड्यूसर करण ग्रोवर, अंतरा बनर्जी और नावेद फारूकी है। 'गिल्टी माइंड्स' 22 अप्रैल 2022 से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।

 

Tags: Web Series , Entertainment , Mumbai , Actress , Actor , Mumbai News , Shriya Pilgaonkar , Guilty Minds

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD