Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

जहांगीरपुरी हिंसा: मोहम्मद अंसार का खुलासा... मुझे देश छोड़कर भागना पड़ सकता था

पुलिस के मुताबिक, आरोपी को डर था कि यदि माहौल ज्यादा खराब हो गया या फिर एक समुदाय की ज्यादा चलने लगी तो उन्हें दिल्ली छोड़कर बांग्लादेश जाना होगा

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

दिल्ली , 20 Apr 2022

Last updated on: Apr 20, 2022, 00:00 IST

जहांगीरपुरी हिंसा का मुख्य आरोपी मोहम्मद अंसार पुलिस पूछताछ में हैरान करने वाले खुलासे कर रहा है। इसको लेकर पुलिस ने कई बड़े खुलासे किए हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को डर था कि यदि माहौल ज्यादा खराब हो गया या फिर एक समुदाय की ज्यादा चलने लगी तो उन्हें दिल्ली छोड़कर बांग्लादेश जाना होगा। जांच में यह भी सामने आया कि शोभायात्रा जब तीसरी बार निकल रही थी तो उस समय अंसार ने उसमें शामिल लोगों बहस की थी। इसके तुरंत बाद शोभायात्रा पर पथराव शुरू हो गया। दिल्ली पुलिस ने अंसार दो दिन की रिमांड पर ले रखा है। पूछताछ में उसने बताया कि मैं शोभायात्रा में पथराव करने वाले लोगों को जानता हूं और गिरफ्तार भी करवा सकता हूं।

वहीं मंगलवार को आप नेता आतिशी ने भी इस मामले में ट्वीट किया था। आतिशी ने लिखा- जहांगीरपुरी दंगों का मुख्य आरोपी- अंसार- 'भाजपा का नेता है। उसने भाजपा की प्रत्याशी संगीता बजाज को चुनाव लड़वाने में प्रमुख भूमिका निभायी और भाजपा में सक्रिय भूमिका निभाता है', ये साफ है कि भाजपा ने दंगे करवाए। भाजपा दिल्ली वालों से माफ़ी मांगे। भाजपा गुंडों-लफ़ंगों की पार्टी है।

बंगाल का नहीं बांग्लादेश का रहने वाला है अंसार-

अंसार बांग्लादेश का रहने वाला है। हालांकि वह खुद को पश्चिमी बंगाल का निवासी बताता था।  दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार जब शोभायात्रा निकल रही थी तो उस समय अंसार जामा मस्जिद में नहीं था। मस्जिद से किसी ने फोन कर बुलाया था। इसके बाद पथराव व हिंसा शुरू हुई थी। शोभायात्रा के दौरान धर्मस्थल के ऊपर कुछ लोग खड़े थे। अंसार अपने 5 साथियों के साथ शोभायात्रा में पहुंचा और बहस करने लगा था। 

जहांगीरपुरी में हिंसा के तीन दिन बाद भी इलाका छावनी बना हुआ है। बुधवार सुबह MCD ने जहांगीरपुरी में अवैध कब्जा हटाने के लिए वहां बुलडोजर भी चलाए। हालांकि सुप्रीम कोर्ट को आदेश के बाद बुलडोजर को रोक दिया था।  

अंसार पर आर्म्स एक्ट के दो व पांच सट्टेबाजी के मामले दर्ज हैं। वह कबाड़ी का काम करता है। पुलिस अंसार व उसके साथियों की बैंक डिटेल खंगाल रही है कि कहीं साजिश के तहत तो जहांगीरपुरी हिंसा को अंजाम तो नहीं दिया गया था। किसी ने इसके लिए फंडिंग तो नहीं की थी।

 

Tags: jahangirpuri , violence , ansar , delhi police

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD