अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांत पक्तिका में कुल 107 हथियार बरामद किए गए हैं। अफगान सुरक्षा कर्मी लगातार बाहरी जगहों से हथियार बरामद कर रहे हैं। ये जानकारी तालिबान के नेतृत्व वाली कार्यवाहक सरकार ने मंगलवार को दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सरकार ने एक बयान में कहा कि सुरक्षा बलों ने रविवार को पक्तिका प्रांत में बड़ी संख्या में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया।
बयान के अनुसार बरामद हथियारों में 107 असॉल्ट राइफलें और कुछ गोला-बारूद और सैन्य उपकरण शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, कुछ ह़फ्ते पहले सफाई अभियान और घर-घर की तलाशी में अफगान सुरक्षा बलों ने पूर्वी नंगरहार प्रांत में व्यक्तियों से बड़ी संख्या में हथियार बरामद किए थे।