Saturday, 11 May 2024

 

 

खास खबरें सुजानपुर में भाजपा प्रत्याशी राजिंदर राणा के समर्थन में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष एन.के.शर्मा ने पटियाला में रैली कर किया शक्ति प्रदर्शन ट्रैक्टर पर सवार होकर नामांकन दाखिल करने पहुंचे एन.के.शर्मा देश में जनता का शासन बहाल करने के लिए कांग्रेस को लाओ -गुरजीत औजला 14 परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ, आप को अलविदा सीपीआई एम.एल. (लिबरेशन) ने कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार गुरजीत औजला को समर्थन देने की घोषणा की पंजाब पुलिस ने 48 घंटों के अंदर सुलझायी बाऊंसर हत्या कांड की गुत्थी; लक्की पटियाल गैंग के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ के उपरांत काबू जेल की सलाखों के पीछे जाएंगे बिके हुए विधायक : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ओबराय के प्रयासों से तरनतारन जिले के युवक का शव भारत पहुंचा लोकसभा चुनाव एवं विस उपचुनाव बेईमानी और ईमानदारी के बीच एक जंगः सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू चंडीगढ़ में भी आम आदमी पार्टी हुई मजबूत, अकाली दल बादल को लगा बड़ा झटका! सनौर निर्वाचन क्षेत्र ने हमेशा हमारे परिवार को पूरा समर्थन दिया है - प्रणीत कौर भगवंत मान ने लुधियाना लोकसभा से आप उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए जगराओं में किया चुनाव प्रचार भगवंत मान ने शाहकोट में जालंधर से उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए किया प्रचार, कहा - धोखेबाजों को जालंधर की जनता जवाब देगी केंद्र में अगली सरकार AAP के समर्थन से बनेगी : मीत हेयर विजय इंदर सिंगला ने पंजाब और अपने निर्वाचन क्षेत्र आनंदपुर साहिब के लिए एक उज्जवल भविष्य का वादा किया लोकसभा के गैरहाजिर रहने वाले को वोट मांगने का अधिकार नहीं:एन.के.शर्मा अकाली दल छोड़ भाजपा में शामिल हुए मंडलाध्यक्ष एवं दर्जनों कार्यकर्ता वार्ड 13 के कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश पिनाणा अपने समर्थकों सहित भाजपा में शामिल किसानों के सवाल कहां उठाए, वो बताएं आप नेता : गुरजीत सिंह औजला मोदी ने किसानों, जवानों को विफल किया : प्रताप सिंह बाजवा

 

गिरिराज सिंह ने कहा - रामनवमी, हनुमान जयंती का जुलूस यहां नहीं तो क्या पाकिस्तान में निकलेगा

Giriraj Singh, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कटिहार , 19 Apr 2022

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने देश के कई राज्यों में रामनवमी और हनुमान जयंती के दौरान धार्मिक जुलूस पर हुए पथराव की घटनाओं पर निशाना साधते हुए कहा कि राम नवमी और हनुमान जयंती की शोभायात्रा या जुलूस यहां नहीं निकलेगा तो क्या बंग्लादेश, अफगानिस्तान, पाकिस्तान या अन्य देशों में निकलेगा। भाजपा के फायर ब्रांड नेता और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह कटिहार में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा, "मैं देश के उन तमाम वैसे लोगों से पूछना चाहता हूं कि जो देश में धार्मिक उन्माद फैलाते हैं और जब तथाकथित सेक्यूलर पार्टी के लोग सेक्यूलर बातें कहकर यह कहते हैं कि गंगा जमुनी तहजीब है। 

आज तक कभी मोहर्रम के जुलूस पर तो हमले नहीं हुऐ। कोई बता दे। ये वही लोग हैं जो भारत में शरिया कानून लाना चाहते हैं। ये वही लोग है जो देश को तबाह और बर्बाद करना चाहते हैं। ये जिन्ना के डीएनए वाले हैं। ये ओवैसी हों या कोई और लोग हों।" उन्होंने कहा कि यह भारत में अब नहीं चलने वाला है। भारत में सहिष्णुता है। अब हमारी परीक्षा न लें अब परीक्षा लेने का समय नहीं रहा। भाजपा नेता ने कहा कि आजादी के बाद देश में बड़ी संख्या में मस्जिद बनाई गई और मुसलमानों की आबादी में कई गुना बढ़ोतरी हुई। लेकिन कहीं से भी इस पर कोई विरोध दर्ज नहीं कराया गया। कोई आपत्ति नहीं दर्ज की गई। 

इस बीच, पाकिस्तान में बड़ी संख्या में मंदिरों को तोड़ दिया गया। भाजपा नेता ने कहा कि अब धैर्य जवाब दे रहा है। सोमवार की शाम पत्रकारों से बातचीत के दौरान गिरिराज सिंह ने कहा कि रामनवमी और हनुमान जयंती का जुलूस अगर अपने देश में नहीं निकाला जाए तो पाकिस्तान, बांग्लादेश या अफगानिस्तान में निकाला जाए। उन्होंने कहा कि 1947 में एक बार देश का बंटवारा हो चुका है। हमें ऐसी गलती दोबारा नहीं होने देना चाहिए।

 

Tags: Giriraj Singh , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD