Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव

 

विधायक चौधरी मदन लाल बग्गा ने किया मोहल्ला पीरु बंदा से हैबोवाल को जाने वाली रेलवे क्रासिंग तक बनने वाली सडक़ का उदघाटन

विधानसभा उतरी के अंतिम छोर तक विकास की खुशबू आम नागरिक तक पंहुचाना ही आप सरकार का मकसद : बग्गा

Madan Lal Bagga, Ludhiana, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 16 Apr 2022

Last updated on: Apr 16, 2022, 00:00 IST

विधानसभा उतरी के वार्ड-84 स्थित मोहल्ला पीरु बंदा से हैबोवाल को जाने वाली रेलवे क्रासिंग तक बुड्ढे नाले के किनारे बनने वाली सडक़ के नवनिर्माण कार्य का उदघाटन विधायक चौधरी मदन लाल बग्गा ने पार्षद लाला अटवाल भी मौजूदगी में किया। बग्गा ने करीब 21 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सडक़ के निर्माण की जानकारी देते हुए कहा कि पिछले 30 वर्षो से विकास के रुप में पिछड़े विधानसभा उतरी के अंतिम छोर तक विकास की खुशबू पंहुचाना ही आप सरकार का मकसद है। चुनावी वायदे को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से एक जुलाई से 300 युनिट घर मुफ्त बिजली देने की घोषणा का जिक्र करते हुए उन्होने कहा कि पंजाब में सरकार गठन के 30 दिन के भीतर चुनावी वायदे पूरे करने की कवायद शुरु करने वाली आम आदमी पार्टी की सरकार देश की ऐसी पहली सरकार है , जिसने चुनाव से पूर्व राज्य की जनता को दी गई पहली गांरटी को पूरा कर दिखाया है। 

मुफ्त बिजली की घोषणा लागू होने के बाद एक-एक करके हर गांरटी को पूरा करने का आश्वासन देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की कथनी व करनी एक है। विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत विधानसभा उतरी की जनता को दरपेश सम्सयाओं का घर बैठे समाधान होने पर चर्चा करते हुए पार्षद लाला सुरिन्द्र अटवाल ने कहा कि इस क्षेत्र की जनता ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उन्हें कभी विधायक के दर्शन भी होंगे। इस अवसर पर पार्षद लाला सुरिन्द्र अटवाल, कृष्ण लाल विरमानी, जगगू चोपड़ा, अमन बग्गा, गुलशन बूटी, दिनेश शर्मा, जे.के डाबर, बिट्टू भनोट, परमजीत पम्मा, प्रवीण चिटकारा, गुरप्रीत बिंद्रा, मनिन्द्र वधावन सहित अन्य भी उपस्थित रहे।  

 

Tags: Madan Lal Bagga , Ludhiana , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD