Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ

 

पंजाब में 18 अप्रैल से ब्लॉक स्वास्थ्य मेले लगाए जाएंगे : डॉ. विजय सिंगला

संचारी और ग़ैर-संचारी बीमारियों की रोकथाम के लिए जागरूकता बढ़ाने पर ज़ोर दिया

Dr. Vijay Singla, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 15 Apr 2022

Last updated on: Apr 15, 2022, 00:00 IST

पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. विजय सिंगला ने आज ऐलान किया कि राज्य में 18 अप्रैल से स्वास्थ्य मेले लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य निवासी संचारी और ग़ैर-संचारी बीमारियों की दोहरी मार बर्दाश्त कर रहे हैं और इनमें से बहुत सी बीमारियों की रोकथाम जल्दी जांच कर, स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान कर, समय पर रेफरल और प्रबंधन के साथ की जा सकती है। डॉ. सिंगला ने कहा कि इसके अलावा जागरूकता की कमी और स्वास्थ्य के प्रति बुरी आदतें कई बीमारियों के मुख्य कारण पाए गए हैं।इन स्वास्थ्य मेलों के आयोजन के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने आगे बताया कि जल्द जांच और रोकथाम से बीमारियों की दर और रोकथाम योग्य मृत्यु दर को काफ़ी हद तक घटाया जा सकता है। यह मेले ब्लॉक स्तर पर आयोजित किए जाएंगे, जहाँ स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ विभिन्न बीमारियाँ और उनसे बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी जाएगी।स्वास्थ्य मंत्री ने अधिक जानकारी देते हुए कहा कि यह मेले सरकार की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए महत्वपूर्ण सिद्ध होंगे। इन मेलों में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के अलावा सरकार के अन्य कई विभाग जैसे खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, युवा मामले एवं खेल विभाग, आयूष विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पंचायती राज संस्थान एवं शहरी विकास विभाग हिस्सा लेंगे।

कैबिनेट मंत्री ने विभिन्न संचारी और ग़ैर-संचारी बीमारियों की रोकथाम के लिए लोगों में स्वास्थ्य सम्बन्धी जागरूकता बढ़ाने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया और यह मेले स्वास्थ्य व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए नवीन मास मीडिया और मिड-मीडिया गतिविधियों के द्वारा लाभार्थियों को प्रेरित करेंगे। इस मौके पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग पंजाब के प्रमुख सचिव श्री राज कमल चौधरी ने बताया कि इन स्वास्थ्य मेलों के सफल आयोजन सम्बन्धी राज्य के सभी उपायुक्तों को विस्तृत हिदायतें जारी कर दी गई हैं और यह परिकल्पना की गई है कि यह स्वास्थ्य मेले ऐसे लोगों को बड़े स्तर पर आकर्षित करेंगे, जो नि:शुल्क आवश्यक रोग परीक्षणों और दवाओं के साथ मानक स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं प्राप्त करने के इच्छुक हैं।प्रमुख सचिव ने आगे कहा कि यह मेले लोगों को सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देने में भी मदद करेंगे और प्रयोगशाला सेवाएं, परामर्श, दवा और उपचार, रेफरल आदि विभिन्न सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी।

 

Tags: Dr. Vijay Singla , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD