Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

बाबा साहिब ने संविधान के माध्यम से देश से सभी वर्गों को सम्मानपूर्वक दिए उनके अधिकार: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने डा. भीम राव अंबेदकर जी की जयंती पर बस स्टैंड चौक पर स्थापित उनकी प्रतिमा को श्रद्धासुमन किए अर्पित

Bram Shanker Jimpa, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Hoshiarpur, Ambedkar Jayanti, Babasaheb Ambedkar, Baba Sahib Ambedkar, Dr. B R Ambedkar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 14 Apr 2022

Last updated on: Apr 14, 2022, 00:00 IST

कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि डा. बी.आर. अंबेडकर जी ने देश को एक ऐसा संविधान दिया, जिसके कारण भारत एक मजबूत लोकतंत्र के तौर पर स्थापित हुआ है। उन्होंने संविधान के माध्यम से देश के सभी वर्गों को सम्मानपूर्वक उनके अधिकार दिए। वे आज भारत रत्न डा. बी.आर. अंबेडकर जी के जन्म दिवस पर बस स्टैंड चौक पर स्थापित उनकी प्रतिमा को श्रद्धासुमन अर्पित करने के दौरान संबोधित कर रहे थे।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्य मंत्री पंजाब श्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार उनके पद चिन्हों पर चलते हुए समाज के सभी वर्गों के कल्याण व उत्थान के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि हम अपने अधिकारों के प्रति सजग होते हुए अपनी जिम्मेदारियों को भी निभाएं। उन्होंने कहा कि देश को एकता के सूत्र में पिरोने का जो कार्य बाबा साहिब ने किया है उसे देश कभी भूला नहीं सकता। 

उन्होंने कहा कि बाबा साहिब एक महान शख्सियत थे और देश व समाज के लिए उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। इस मौके पर आम आमदी पार्टी के जिला अध्यक्ष दिलीप ओहरी, वरिंदर शर्मा बिंदू, धीरज शर्मा, जसपाल सुमन, प्रितपाल, दलजीत कुमार, हैप्पी कलेर, हरमिंदर सिंह, धरमिंदर, अजय कुमार के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।इससे पहले उन्होंने डा. बी.आर. अंबेदकर जयंति पर गुरुद्वारा श्री रामगढिय़ा में आयोजित कोविड बचाव संबंधी वैक्सीनेशन कैंप की शुरुआत करवाई। उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेक  सरबत के भले की अरदास करते हुए जिला वासियों को बैसाखी की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने योग्य लाभार्थियों को कोविड बचाव संबंधी टीकाकरण करवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कोविड कई रुपों में हमारे सामने आ रहा है और इससे बचाव का सिर्फ एक ही तरीका है कि हम सभी टीकाकरण करवाए। इस दौरान श्री गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों के अलावा जिला टीकाकरण अधिकारी डा. सीमा गर्ग व स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

                           

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Hoshiarpur , Ambedkar Jayanti , Babasaheb Ambedkar , Baba Sahib Ambedkar , Dr. B R Ambedkar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD