Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील

 

अदा खान के नए गाने का वीडियो 'तेरा होया दीवाना' को मिला फैंस का प्यार

Music, Entertainment, Mumbai, Singer, Song, Mumbai News, Adaa Khan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 13 Apr 2022

Last updated on: Apr 13, 2022, 00:00 IST

अभिनेत्री अदा खान के नए म्यूजिक वीडियो 'तेरा होया दीवाना' को फैंस का खूब प्यार और सराहना मिल रही है। इस गाने को डीप मनी ने गाया है, जबकि स्टेनली मेनिनो डी'कोस्टा ने इस गाने का निर्देशन किया है। अभिनेत्री ने कहा, "यह एक अनोखा और प्यारा संगीत वीडियो है। इसमें जो लड़के नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं, वे डांस प्लस के हैं और वे अद्भुत डांसर हैं। इस पंजाबी संगीत वीडियो कॉलेज रोमांस की पृष्ठभूमि पर आधारित है। अभिनेत्री की बीते 6 महीनों में 6 संगीत वीडियो किए हैं और उन सभी को अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। ऐसा लग रहा है कि वह इस फेज को एन्जॉय कर रही हैं।" उन्होंने आगे कहा, "यह खुद को बदलने की कोशिश नहीं है, यह सिर्फ अपने आप को अलग-अलग अवतारों और लुक में चित्रित करना है।

 मैं तेरा होया दीवाना में एक स्कूली लड़की की भूमिका निभा रही हूं, इसलिए मैं एक सीधी-सादी और ग्लैमरस दोनों रूपों में नजर आ रही हूं। उम्मीद है, लोग मुझे अलग-अलग लुक में देखना पसंद कर रहे होंगे। एक अभिनेता के रूप में कुछ अलग करते रहना बहुत जरूरी है।"अदा का मानना है कि संगीत वीडियो अभिनेताओं को एक अलग एहसास देते हैं। उन्होंने कहा, "तेरा होया दीवाना में लोग मेरे लुक और फीडबैक को पसंद कर रहे हैं। मुझे अपने प्रशंसकों से जो प्यार मिल रहा है वह अद्भुत है। मिस्टर विनोद भानुशाली के साथ हिट्ज संगीत पर काम करना एक प्यारा अनुभव था।"

 

Tags: Music , Entertainment , Mumbai , Singer , Song , Mumbai News , Adaa Khan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD