Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'लॉक अप': टूटे कप को लेकर पायल रोहतगी और अंजलि अरोड़ा में हुई तीखी नोकझोंक

TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Payal Rohatgi, Anjali Arora
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 13 Apr 2022

Last updated on: Apr 13, 2022, 00:00 IST

'लॉक अप' झगड़े, नाटक और दिलचस्प राज को उजागर करने के बारे में है। दिन की शुरूआत शो में पायल रोहतगी और अंजलि अरोड़ा के बीच बड़े पैमाने पर विवाद के साथ हुई। पायल ने अंकिता लोखंडे द्वारा उपहार में दिया गया अंजलि का पसंदीदा कप तोड़ दिया, यह उनकी और मुनव्वर की तस्वीरों से बना कप था हैशटैग मुंजाली। वहीं अंजलि ने पायल की योगा मैट फाड़ दी। सुबह पायल ने सभी के लिए तीन तरह के परांठे बनाए इस पर अंजलि ने पायल को ताना मारते हुए कहा कि वह नाश्ता के समय ही पूरा खाना बना देती है। वह घर में चिल्लाती भी रही कि 'पायल अच्छा खाना नहीं बनाती है!' इस पर पायल उग्र हो गई और अंजलि के चिल्लाने के जवाब में उन्होंने अंजलि का कप तोड़ दिया।

चूंकि यह अंजलि का पसंदीदा कप था, इसलिए वह इस पर भड़क गई, लेकिन यह बात यहां नहीं रुकी और उसने अंजलि की चीजें निकालना शुरू कर दिया। लेकिन इससे पहले कि वह कोई अन्य नाटक करती, अंजलि ने पायल की पसंदीदा योगा मैट को फाड़ दिया, उसकी दवाएं, मॉइस्चराइजर, ब्रांडेड सामान, उसके कपड़े आदि नष्ट कर दिए। यह लड़ाई कभी खत्म नहीं होने वाली है, क्योंकि सभी ने पायल और अंजलि के बीच एक शारीरिक लड़ाई देखी है। अंजलि ने पायल पर पूरी चाशनी की बोतल फेंक दी, जिसके बाद पायल ने फिर से अंजलि को धक्का दे दिया। इसके बाद उनमें गाली-गलौज भी हुई। इस पूरे परि²श्य में, आजमा पायल का बचाव करने की कोशिश कर रही थी जबकि मुनव्वर अंजलि के लिए एक समर्थन प्रणाली थी।

पायल कहती हैं कि इसकी शुरूआत उन्होंने चिल्लाते हुए की और कहा कि मैं अच्छा खाना नहीं बनाती, वह मुझ पर चिल्ला नहीं सकतीं। तभी मुनब्बर कहते है तो क्या अगर कोई चिल्लाएगा तो तुम चीजों को नष्ट करना शुरू कर दोगी? वहीं शिवम और जीशान ने भी अंजलि को सपोर्ट कर रहे थे। पायल आगे कहती हैं कि आप एक रेंडम हैशटैग मुंजाली कप के लिए क्यों रो रहे हैं? यदि आप इसके बारे में बहुत चिंतित हैं तो बाहर जाकर शादी कर लें। पायल ने मुनव्वर की ओर इशारा किया और कहा कि आप अपने लिए 5 रुपये का एक कप बनवाते हैं, जिस पर मुनव्वर जवाब देते हैं और कहा कि आप ब्रांडेड चीजें खरीदते हैं। जब पायल और मुनव्वर के बीच यह जुबानी जंग चल रही थी तो अंजलि ने पायल का शैंपू भी छुपा दिया। 'लॉक अप' ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होता है।

 

Tags: TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Payal Rohatgi , Anjali Arora

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD