गायक दीप मनी, जिन्होंने 2012 में 'डोप शोप' गाने से शुरुआत की थी, उन्हें आज भी डांस नंबर के लिए याद किया जाता है और अभिनेत्री अदा खान पर फिल्माया गया हाल ही में रिलीज हुआ उनका गाना 'तेरा होया दीवाना' भी चर्चा में है। गीत के बारे में बात करते हुए, दीप ने कहा, "मेरे हाल ही में रिलीज किए गए गीत 'तेरा होया दीवाना' में अदा खान पंजाबी लड़की की भूमिका में हैं।"इसके अलावा उन्होंने आगे बताया, "यह गीत न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में सभी महिलाओं की सुंदरता का जश्न मनाता है और मैं हमेशा ऐसे कंटेट बनाने की कोशिश करता हूं जो मेरे दर्शकों की पसंद बनें।"