Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई

 

प्रदेश में तीन परिवारों की अलगाववादी राजनीति को खत्म कर "नए जम्मू-कश्मीर" बनाएगी भाजपा : तरुण चुघ

जम्मू के सीनियर पीडीपी नेता सुरिंदर चौधरी व उनके समर्थक पार्टी छोड़ भाजपा में हुए शामिल

Tarun Chugh, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir, Jammu, BJP J&K,Surinder Chaudhary
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू , 05 Apr 2022

Last updated on: Apr 05, 2022, 00:00 IST

भाजपा के राष्ट्रिय महासचिव तरुण चुघ ने अलगाववाद की राजनीती करने वाली राजनितिक पार्टी पीडीपी को मंगलवार को एक बड़ा झटका देते हुए  उनके वरिष्ठ नेता सुरिंदर चौधरी सहित एक दर्जन से अधिक अन्य नेताओं को भाजपा में शामिल करवाया।तरुण चुग ने जम्मू में आयोजित एक समारोह में उनका पार्टी में स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास के एजेंडे ने एक नए युग की शुरुआत की है। जिसके बाद भाजपा केंद्र शासित प्रदेश में लोकप्रियता हासिल कर रही है।मोदी की अगुवाई में जम्मू-कश्मीर उन तीन परिवारों की राजनीती से मुक्त होगा,जिन्होंने कश्मीर व कश्मीरियत को आतंकवाद में झोंक दिया था। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री शेख अब्दुल्ला और  महबूबा मुफ्ती की कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा करते हुए चुग ने कहा कि अति संवेदनशील इस राज्य के हिटलरों का पर्दाफाश करने का समय है।क्योंकि उन्होंने पिछले छह दशकों में  प्रदेश के लोगों को गुमराह किया।कश्मीर के युवा  को एक सेंध व विचारधारा देने के स्थान पर उनके हाथों में हथियार पकड़ाए।

युवाओं को भड़का कर अपने पारिवारिक व्यवसाय को बढ़ावा दिया। राज्य के प्राकृतिक संसाधनों का दोहन किया।उन्होंने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा जम्मू-कश्मीर के लोगों को सम्मान और सम्मान देने के लिए शुरू किया गया संघर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बड़ा है। भाजपा ने जम्मू-कश्मीर को एक आतंकवादी से एक पर्यटक राज्य में बदल दिया है। युवाओं को हथगोले और पत्थरों की जगह लैपटॉप और कंप्यूटर दिए गए हैं।चुग ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रधानमंत्री के सपने को साकार करने की जरूरत है और हम सभी को इसके लिए काम करना चाहिए।तरुण चुग ने कहा की प्रदेश में विदेशी निवेश बड़ा है।देश भर के उद्योगपति जम्मू-कश्मीर में उद्योग स्थापित करने के लिए प्रस्ताव भेज रहे है। जिन्हे मंजूरी मिल रहीं है।जम्मू के विकास के लिए कई परियोजनाएं जमीन पर दिखाई देने लगी है।जम्मू कश्मीर की आर्थिक स्थिति तेजी से आगे बढ़ रही है। इस अवसर पर भाजपा के कई सीनियर नेता मौजूद थे।

 

Tags: Tarun Chugh , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , Jammu , BJP J&K , Surinder Chaudhary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD