Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आईसीसी महिला वनडे रैंकिंग में एलिसा हीली शीर्ष पर पहुंचीं, साइवर का दूसरे स्थान पर कब्जा

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Alyssa Healy, ICC ODI Rankings
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दुबई , 05 Apr 2022

Last updated on: Apr 05, 2022, 00:00 IST

ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज एलिसा हीली और इंग्लैंड की नट साइवर हाल ही में महिला विश्व कप फाइनल में शानदार प्रदर्शन के बाद बल्लेबाजों और ऑलराउंडर खिलाड़ियों की ताजा आईसीसी वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने में कामयाबी हासिल की है। 32 वर्षीय हीली फाइनल में 170 के शानदार प्रदर्शन के बाद बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गई है, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 71 रन से जीतकर अपना सातवां विश्व कप खिताब जीता था। हीली की शानदार पारी ने उन्हें नंबर 1 स्थान पर पहुंचा दिया, जिससे दक्षिण अफ्रीका की सलामी बल्लेबाज लौरा वोल्वार्ट शीर्ष से चौथे स्थान पर आ गईं। हीली ने विश्व कप में अपने नौ मैचों में 103.66 की अद्भुत स्ट्राइक रेट से 509 रन बनाए, जिसमें दो शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। 

इस प्रदर्शन से हीली टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी रहीं। वहीं, दूूसरे स्थान पर उनकी टीम की साथी राचेल हेन्स थीं। ताजा वनडे रैंकिंग में चार ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शीर्ष छह में मौजूद हैं, जिसमें बेथ मूनी, मेग लैनिंग, हेन्स और हीली के साथ दुनिया के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों में शामिल हैं। फाइनल में इंग्लैंड के असफल जवाब में साइवर के नाबाद 148 रन ने उन्हें बल्लेबाजी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंचा दिया। इंग्लैंड की स्टार खिलाड़ी के शानदार प्रयास ने उन्हें ऑलराउंडर रैंकिंग में एलिसे पेरी की जगह शीर्ष स्थान पर पहुंचाने में मदद की। फाइनल में साइवर का शतक टूर्नामेंट का उनका दूसरा शतक था, जिसमें इंग्लिश ऑलराउंडर ने न्यूजीलैंड में अपनी आठ पारियों में 72.66 की औसत से 436 रन बनाए। 

29 वर्षीय खिलाड़ी ने अपनी मध्यम गति की गेंदबाजी से विश्व कप में चार विकेट भी लिए। इंग्लिश स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन गेंदबाज रैंकिंग में नंबर 1 पर बनी हुई है, जिसमें दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल एक शानदार टूर्नामेंट के बाद दूसरे स्थान पर काबिज हैं। इस जोड़ी ने विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली की लिस्ट में दो शीर्ष स्थानों पर कब्जा किया, जिसमें इस्माइल ने सात पारियों में 14 विकेट लिए। लेकिन एक्लेस्टोन ने सिर्फ 3.83 की इकॉनमी के साथ 21 विकेट अपने नाम किए।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Alyssa Healy , ICC ODI Rankings

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD