Saturday, 10 June 2023

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में बलाचौर विधानसभा क्षेत्र का बहुत विकास हुआ: सांसद मनीष तिवारी मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में केबिनेट ने पंजाब के 14239 अध्यापकों को रेगुलर करने पर मोहर लगाई सांसद मनीष तिवारी ने किया गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के गांवों का दौरा; सुनी लोगों की समस्याएं जगत प्रकाश नड्डा ने तिरुमाला मंदिर में पूजा-अर्चना की वित्त वर्ष 2023-24 में 7.84 लाख करोड़ रुपये होगा यूपी का कर्ज, पहले से 40 प्रतिशत ज्यादा विदेश जाकर राहुल गांधी को आती है अल्पसंख्यक की याद - हरदीप सिंह पुरी मध्य प्रदेश पर भारी कर्ज, फिर भी सत्ता विरोधी लहर का मुकाबला मुफ्त उपहारों से कर रहे शिवराज सिंह चौहान साजन जी घर आए' के आधे गाने को सलमान खान के डुप्लीकेट ने किया था शूट: फराह खान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश हितों के लिए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह से सहयोग मांगा वर्ष 2040 तक 27-28 ट्रिलियन डॉलर की होगी भारतीय इकॉनमी- हरदीप सिंह पुरी 'सत्यप्रेम की कथा' का नया गाना 'आज के बाद' रिलीज, मनन भारद्वाज और तुलसी कुमार ने दी आवाज तेजस्वी प्रकाश ने 'नागिन' के सेट पर सेलिब्रेट की प्री-बर्थडे पार्टी लुधियाना में बंदूक की नोंक पर सात करोड़ लूटे अरविंद केजरीवाल का भाजपा व कांग्रेस पर आप के घोषणापत्र की नकल करने का आरोप सांसद प्रतिभा सिंह ने लाहौल के विकास कार्यों के लिए सांसद निधि से 22.50 लाख की धनराशि की जारी ‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ को शुक्रवार को हुए 100 दिन पूरे काग्रेस ही देश और समाज को तरक्की के मार्ग पर ले जा सकती है - सांसद मनीष तिवारी 'इंटरनेट सर्वनाश' को टाल सकता है नाशा का मिशन रोम से प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरों पर जेसिका अल्बा ने किया कमेंट दिल्ली एयरपोर्ट पर 62 लाख रुपए से ज्यादा के सोने के साथ 2 गिरफ्तार ये करते हैं जज' रैप सॉन्ग समाज के दोहरे मानकों की बात करता हैं: शर्लिन चोपड़ा

 

चरमपंथी मानसिकता से है देश को खतरा, चुप क्यों हैं धर्मनिरपेक्षता का उपदेश देने वाले विरोधी दल- गिरिराज सिंह

Giriraj Singh, BJP, Bharatiya Janata Party, BJP MP Giriraj Singh, Parliament

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 Apr 2022

गोरखनाथ मंदिर पर हुए हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि देश को चरमपंथी मानसिकता से खतरा है और हर मौके पर धर्मनिरपेक्षता का राग अलापने वाले इस हमले पर चुप क्यों हैं? संसद भवन परिसर में मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि गोरखनाथ मंदिर पर हुए हमले के पीछे जो चरमपंथी मानसिकता काम कर रही है, उसी की वजह से देश खतरे का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि बढ़ती मुस्लिम आबादी नहीं बल्कि यह चरमपंथी मानसिकता देश के लिए बड़ा खतरा है जो कभी देश में शरिया कानून लागू करने की मांग करती है तो कभी हिजाब को लेकर विवाद खड़ा करने का प्रयास करती है तो कभी नागरिकता कानून का विरोध करती है। 

उन्होंने कहा कि इसी चरमपंथी मानिसकता के कारण ही शिक्षित व्यक्ति भी आतंकवादी की तरह बर्ताव करने लगता है। सोमवार को ही लोकसभा में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की टोपी पर हंगामा भी देखने को मिला। भाजपा के चुनाव चिन्ह वाली टोपी पहन कर आने को नियम विरुद्ध बताते हुए बसपा सांसद दानिश अली ने सदन में केंद्रीय मंत्री को घेरना शुरू कर दिया। इसे लेकर सदन में हंगामे की स्थिति पैदा हो गई, लेकिन सभापति के आसन पर बैठे ए राजा ने यह कहकर मामले को समाप्त कर दिया कि केंद्रीय मंत्री ने स्वयं ही पार्टी का चुनाव चिन्ह हटा लिया है।

 

Tags: Giriraj Singh , BJP , Bharatiya Janata Party , BJP MP Giriraj Singh , Parliament

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD