Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

झारखंड: गिरिडीह में अवैध अभ्रक खदान धंसने से दो की मौत, चार घायल

Hadsa, Jharkhand, India News, Two Killed, Four Injured, Giridih
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रांची , 04 Apr 2022

Last updated on: Apr 04, 2022, 00:00 IST

गिरिडीह जिला अंतर्गत गांवा थाना क्षेत्र में अभ्रक की अवैध खदान धंसने से दो ग्रामीणों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गये। घटना सोमवार दोपहर की है। बताया जा रहा है कि जिस वक्त खदान धंसी, वहां तकरीबन 50 लोग अभ्रक की खुदाई में जुटे थे। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी थे। हादसे में जिन दो ग्रामीणों की मौत हुई है, उनमें गांवा के रंगामाटी निवासी शुकर हांसदा और सोउना हांसदा शामिल हैं। घायलों में ढुनु हांसदा, ननकी देवी, गुलो राय, आरती एवं अन्य दो शामिल हैं। कुछ अन्य लोगों को भी चोट आई हैं। बताया गया कि अचानक तेज आवाज के साथ खदान की छत धंसी तो अफरा-तफरी मच गई। खदान के अंदर मौजूद लोग बाहर की तरफ भागे। गनीमत यह रही कि जिस स्थान पर छत गिरी, वहां मजदूरों की संख्या कम थी अन्यथा बड़ी संख्या में लोग हताहत हो सकते थे।

बताया जा रहा है कि वन क्षेत्र में यह खदान एक कारोबारी द्वारा अवैध रूप से चलाई जा रही थी। यहां हर रोज रंगामाटी समेत आसपास के गांवों के मजदूर लगाये जाते थे। घटना के बाद खदान चलाने वालों ने मृतकों के शवों को घटनास्थल से हटाने का प्रयास किया, लेकिन स्थानीय ग्रामीणों ने दोनों शवों को उठाने से रोक दिया। फिलहाल इस घटना पर वन विभाग का कोई अफसर आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहने से इनकार कर रहा है। बता दें कि गिरिडीह और कोडरमा जिले में आज भी अभ्रक का भंडार है। ज्यादातर खदानों में आधिकारिक तौर पर खनन बंद कराया जा चुका है, लेकिन स्थानीय दबंग अवैध तरीके से इन असुरक्षित खदानों में खुदाई करवाते हैं। इस वजह से आये रोज हादसे होते रहते हैं।

 

Tags: Hadsa , Jharkhand , India News , Two Killed , Four Injured , Giridih

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD