Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

उस एक जीत का इंतजार है, जो टीम को अंत तक ले जाएगी : रवींद्र जडेजा

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL 2022, CSK, Ravinder Jadeja
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 04 Apr 2022

Last updated on: Apr 04, 2022, 00:00 IST

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने रविवार को ब्रेबोर्न में पंजाब किंग्स के हाथों 54 रन की हार के लिए पहली गेंद से 'गति' नहीं मिलने को जिम्मेदार ठहराया है। जडेजा ने आगे यह भी कहा कि, टीम को बस एक जीत का इंतजार है, जिसे वो आईपीएल के अंत तक ले जाएगी। लियाम लिविंगस्टोन की केवल 32 गेंदों में 60 रन की पारी ने पीबीकेएस को 20 ओवरों में 180 पर पहुंचा दिया, जिसके बाद टीम के गेंदबाजों, विशेष रूप से राहुल चाहर (3/25) और लिविंगस्टोन (2/25) ने गत चैंपियन को 54 रन की जीत के लिए 126 पर रोक दिया। आईपीएल के इस सीजन में नए कप्तान जडेजा के नेतृत्व में सीएसके की यह तीसरी हार थी। जडेजा ने गेंदबाजी करते हुए सिर्फ एक विकेट झटका था। जडेजा ने मैच के बाद कहा, "टी20 क्रिकेट में यह एक मैच की बात है। यदि आप एक मैच जीतते हैं तो आप जीत की लय को पकड़ लेंगे। 

एक जीत हमें सही रास्ते पर लाएगी और हमे लय देगी, क्योंकि हमारे सभी खिलाड़ी इतने अनुभवी हैं कि आपको जरूरत नहीं है किसी को कुछ भी बताओ क्योंकि हर कोई अपना खेल खेलने के तरीके को अच्छे से जानता है। हम उसके लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।" उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का समर्थन करना महत्वपूर्ण था क्योंकि वे सभी मैच के विजेता रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, "हमारे पास 4-5 भारतीय तेज गेंदबाज हैं। हम उनका समर्थन करना चाह रहे हैं। आप 1-2 मैचों में मिली हार से खिलाड़ियों पर सवाल नहीं उठा सकते हैं, हमें उनका समर्थन करना होगा। मुझे लगता है कि हमें पहली गेंद से गति नहीं मिली, जिसे हम ढूंढ रहे थे।" दाएं हाथ के तेज गेंदबाज क्रिस जॉर्डन, जिन्होंने दो विकेट लेकर सीएसके के लिए एक अच्छी शुरुआत की थी, उन्होंने कहा, "एमएस धोनी के साथ खेलना अच्छा लगा, उनकी टीम में रहना मेरा एक सपना था।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL 2022 , CSK , Ravinder Jadeja

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD