Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

 

आगामी नगर निगम चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी ने तैयारियां शुरु की

आप पंजाब के प्रभारी जरनैल सिंह ने पार्टी के पदाधिकारियों के साथ की मीटिंग

Jarnail Singh, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab, Harchand Singh Barsat
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 01 Apr 2022

Last updated on: Apr 01, 2022, 00:00 IST

पंजाब में इस साल के अंत में होने वाले चार नगर निगमों के चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी(आप) ने तैयारियां शुरु कर दी है। शुक्रवार को आप पंजाब के प्रभारी जरनैल सिंह ने पार्टी के राज्य महासचिव हरचंद सिंह बरसट और पार्टी के जिलाध्यक्षों, लोकसभा इंचार्ज, जिला सचिवों समेत अन्य पदाधिकारियों के साथ मीटिंग कर आगामी नगर निगम चुनावों की रणनीतियों पर चर्चा की।दिसंबर 2022 में पटियाला,लुधियाना,अमृतसर और जालंधर नगर निगमों के चुनाव होने है। विधानसभा चुनावों में इन सभी जिलों में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था। इन जिलों में आम आदमी पार्टी को एकतरफा जीत हासिल हुई और विरोधी दलों का सूपड़ा साफ हो गया था। अकाली दल और कांग्रेस के कई बड़े-बड़े दिग्गज चुनाव हार गए। पटियाला जिले की सभी सीटों पर आम आदमी पार्टी को शानदार जीत हासिल हुई थी। पटियाला से आने वाले पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह खुद अपनी सीट भी नहीं बचा पाए। 

वहीं लुधियाना जिले की कुल 14 सीटों में से आम आदमी पार्टी के खाते में 13 सीट आई थी। अमृतसर में भी पार्टी का प्रदर्शन काफी शानदार रहा था। जिले के कुल 11 में से 9 सीटों पर पार्टी को जीत हासिल हुई थी। विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी को मिली बंपर जीत के बाद पार्टी नगर निगम चुनावों में जीत को लेकर काफी आश्वस्त है।आम आदमी पार्टी के लिए इस चुनाव में और भी कई अच्छे संयोग है। पटियाला नगर निगम के पूर्व मेयर अजीतपाल सिंह कोहली अब आम आदमी पार्टी में हैं और पटियाला शहरी विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के विधायक भी हैं। पटियाला के शहरी लोगों के बीच उनकी पकड़ काफी मजबूत है। अमृतसर के मेयर कर्मजीत सिंह रिंटू भी अब आम आदमी पार्टी में हैं। वहीं पंजाब में सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान लगातार पंजाब के लोगों के हित में बड़े फैसले ले रहे हैं। आप सरकार के फैसले और कार्यों का असर भी नगर निगम चुनावों पर पड़ेगा और पार्टी को इसका फायदा मिलेगा। इस मौके पर आप प्रभारी जरनैल सिंह ने कहा कि हम जीत के लिए आश्वस्त हैं। आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव की तरह नगर निगम चुनाव में भी शानदार जीत दर्ज करेगी और चारों नगर निगमों में अपना मेयर बनाएगी।

 

Tags: Jarnail Singh , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Harchand Singh Barsat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD