Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

ओटीटी प्लेटफॉर्म कहानी कहने का माध्यम, देता है प्रयोग करने का मौका: अश्विनी अय्यर

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Ashwiny Iyer Tiwari
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नयी दिल्ली , 02 Apr 2022

Last updated on: Apr 02, 2022, 00:00 IST

जी5 के लिये डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'ब्रेक प्वांइट' और नेटफ्लिक्स के लिये 'अनकही कहानियां' का सह निर्देशन करने वाली अश्विनी अय्यर तिवारी का मानना है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म ने पूरे मनोरंजन परिदृश्य को ही बदल दिया है और यह हर कहानीकार तथा निर्देशक को कुछ अलग हटकर कहने-करने का मौका देता है। 'बरेली की बर्फी' और 'नील बट्टा सन्नाटा' जैसी धांसू फिल्मों से दर्शकों को कुछ अलग कंटेट दिखाने वालीं युवा फिल्म निर्देशक अश्विनी अय्यर कहती हैं कि ओटीटी प्लेटफॉर्म ने कंटेट गेम को जीत लिया है और यह तब्दीली बेहतरी के लिये ही है। उन्होंने फिल्म निर्माताओं और लेखकों के लिये ओटीटी प्लेटफॉर्म के महत्व पर प्रकाश डालते हुये कहा, ''ओटीटी उन्हें बेझिझक अलग-अलग कहानियां कहानियां कहने का मौका देता है और वो भी उस भाषा में, जिसमें उन्हें सहजता महसूस होती है। यह उन्हें प्रयोग करने का मौका देता है और साथ ही कंटेट के पात्रों को अधिक जीवंतता देने वाले अलग अभिनेताओं को चुनने का अवसर देता है।''उन्होंने कहा,''अब कहानियां लिखने का तरीका बदल गया है। निर्देशन का तरीका अब अधिक भयमुक्त है। कई लोग अपनी कहानियां लेकर आ रहे हैं और अब सिर्फ चंद निर्माता या लेखक ही फिल्में नहीं बना रहे हैं बल्कि पूरा इकोसिस्टम ही ऐसा बन गया है, जहां नये आइडिया सामने आ रहे हैं और नये लोगों को ऐसे प्लेटफॉर्म से कहानी कहने का मौका मिल रहा है, जो उनके लिये अधिक सटीक है।

''उनका मानना है कि ओटीटी स्पेस सबको बराबर मौका देता है और वह उन सबको जगह देता है, जिनके पास कहने के लिये कोई कहानी है। उन्होंने कहा,'' अलग-अलग जॉनर में कई आइडिया सामने आ रहे हैं, जिनके आधार पर कंटेट तैयार होता है, जिसे अलग-अलग निर्देशक चाहे वे स्थापित हों या नये, अपने अनुसार ढाल रहे हैं।''अश्विनी ने कहा,'' अच्छी बात यह है कि यहां अलग-अलग बजट में सबको अपनी कहानियां कहने का मौका मिलता है।''उन्होंने कहा,''हमारे पास बहुत सारा विदेशी कंटेट है। आज के इस दौर में, हम जब अलग-अलग भाषाओं की फिल्में देख रहे हैं, और हमें ऐसा लगता है कि अगर वह फिल्म हमारी भाषा , हमारे माहौल के अनुकूल है, तो उसे बनाना अब संभव है।''अश्विनी ने ऑस्कर में बेस्ट पिक्च र का अवार्ड जीतने वाली फिल्म का जिक्र करते हुये कहा,''कोडा फ्रें च- बेल्जियन फिल्म 'ला फैमिली बेलिये' का रूपांतरण है। इसकी कहानी ऐसी है और सभी पात्र ऐसे हैं कि वे हमेशा आपके दिल को छूयेंगे। अब निर्माता सिर्फ अच्छी कहानियों के पीछे भागते हैं, ऐसी कहानियां, जो हमें प्रेरित कर सकें और लोगों के सोचने के तरीके में बदलाव ला सकें। ओटीटी प्लेटफॉर्म कहानी कहने का माध्यम है, जहां सिर्फ कंटेट का महत्व है और बाकी सबकुछ उसके बाद आता है।''अश्विनी ने कहा,'' हम अब भी मनोरंजन के कारोबार में हैं लेकिन हमारे पास लोगों के दिल को छूने की क्षमता है और हम लोगों के दिल में भावनाओं का तूफान ला सकते हैं। यह समाज के सोचने के तरीके में बदलाव लाने का पहला कदम है।''अश्विनी इन दिनों वेब फिल्म फाड़ू पर काम कर रही है। यह सोनी लिव के लिये बनायी जाने वाली फिल्म है।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Ashwiny Iyer Tiwari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD