Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल

 

उत्तराखंड की भांग के रेशों से बने कपड़ों का जलवा देखिए, जयपुर में होने जा रहा है फैशन शो

Fashion, Designer, Design, Fashion Designer, Uttarakhand, Jaipur, Fashion Show
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

देहरादून , 01 Apr 2022

Last updated on: Apr 01, 2022, 00:00 IST

राजस्थान के स्थापित फैशन शोज में शामिल जयपुर कोट्योर शो ( जीपीएस ) गुलाबी नगर में फैशन, ग्लैमर और क्रिएटिविटी का रंग बिखेरने आ रहा है। 6, 7 और 8 अप्रैल को जयपुर के द पैलेस में आयोजित होने वाले इस फैशन शो में इस बार तरह-तरह की नई पोशाक और कपड़े दिखाई देंगे। इस बार इवेंट में सबसे खास रहेंगे भांग से तैयार हुए कपड़े। जी हां, उत्तराखंड में भांग का पौधा काफी प्रचलित है और उत्तराखंड में उगने वाली भांग से तैयार हुए कपड़े इस बार पूरे इवेंट में चार चांद लगा देंगे। सोमवार को इसका लॉन्च गोपाल बारी स्थित वेस्टा होटल में किया गया। भांग के कपड़ों की डिजाइनर शालिनी नरूका ने बताया कि भांग के कपड़ों के साथ ही हाथ से बने हुए कपड़े भी रैंप पर प्रेजेंट किए जाएंगे। यह कपड़े भांग के पौधे के बीज और छाल से बने धागे से तैयार किए जाते हैं। 

इसमें कपड़े के नेचुरल कलर सफेद, लाइट ग्रे और लाइट ब्राउन में डिजाइनर आउटफिट्स शोकेस किए जाएंगे। बता दें कि भांग के पौधे से तैयार की गई ड्रेस सफेद रंग की है और इस तरह की कई ड्रेस फैशन शो में प्रेजेंट की जाएंगी। इस फैशन शो में खादी बोर्ड के ब्रांड एंबेस्डर हिम्मत सिंह, जयपुर डोरी से शालिनी नरूका, दीपक संकेत और ज्वेलरी डिजाइनर आयशा और राधिका अपने कलेक्शन को प्रेजेंट करेंगे। बता दें कि यह कलेक्शन इंडस्ट्री के टॉप मॉडल्स, फेमिना मिस इंडिया, और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज प्रेजेंट करेंगे। बता दें कि शालिनी नरूका जो कि भांग से बने इस ड्रेस की डिजाइनर हैं, उन्होंने उत्तराखंड में रहकर ही उत्तराखंड में पूरा वर्क स्टेशन तैयार किया है। वह मूल रूप से राजस्थान की रहने वाली हैं। 

भांग से बने कपड़ों के अलावा फैशन शो में और भी कई डिजाइन के कपड़े शोकेस किए जाएंगे। इस पूरे शो में हैंडलूम और रॉयल्टी का भी मुख्य अट्रैक्शन रहेगा। डिजाइनर हिम्मत सिंह ने बताया कि शो के दौरान उनका मेंस वियर कलेक्शन रॉयल राजस्थानी कल्चर को प्रेजेंट करेगा जहां पुराने राजा महाराजाओं के समय के रॉयल गारमेंट्स को खादी के समावेश के साथ प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं क्राफ्ट काउंसिल से दीपक संकेत ने बताया कि उनका कलेक्शन हैंडीक्राफ्ट और हैंडलूम पर बेस्ड होगा जहां टोंक जिले के शिल्पकारों द्वारा हस्तशिल्प को प्रसारित किया जाएगा और उसके साथ में हाथ से बनी साड़ियों पर राजस्थान और गुजरात की फेमस अजरक प्रिंट की छपाई भी देखने को मिलेगी।

 

Tags: Fashion , Designer , Design , Fashion Designer , Uttarakhand , Jaipur , Fashion Show

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD