Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

आईपीएल : लखनऊ सुपर जायंट्स ने सीएसके को छह विकेट से रौंदा

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL 2022, Lucknow Super, Avesh Khan, Chennai Super Kings, Moeen Ali, Indian Premier League 2022 Cricket Tournament
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 31 Mar 2022

Last updated on: Mar 31, 2022, 00:00 IST

लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बल्लेबाज आयुष और लुइस ने मैच के बचे आखिरी दो ओवरों में शानदार पारी खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को छह विकेट से हरा दिया। दोनों टीमों के बीच यहां ब्रेबोर्न स्टेडियम में गुरुवार को आईपीएल 2022 सीजन का सातवां मुकाबला खेला गया। सीएसके ने एलएसजी को 211 रनों का लक्ष्य दिया था। सीएसके ने 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 210 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम की शुरुआत शानदार रही। कप्तान राहुल और क्विंटन डिकॉक क्रीज पर मौजूद थे और चेन्नई के लिए मुकेश चौधरी ने गेंदबाजी की शुरुआत की। 211 रनों का पीछा करते हुए पहले ओवर में लखनऊ ने सिर्फ दो रन बनाए थे। दो ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 11 रन था। धीमी शुरुआत के बाद राहुल और क्विंटन डिकॉक ने लय पकड़ी और ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। पांच ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 51 रन था। पावरप्ले के छठें ओवर में चेन्नई के पास पहला विकेट लेने का मौका था, लेकिन मोईन अली ने आसान सा कैच छोड़ दिया। 

ब्रावो की गेंद पर डिकॉक मिड ऑफ के ऊपर से चौका लगाना चाह रहे थे, लेकिन गेंद और बल्ले का संपर्क अच्छा नहीं था। गेंद सीधे मोईन अली के पास गई, लेकिन उन्होंने कैच टपका दिया। लखनऊ के सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल और क्विंटन डिकॉक शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे। पहले विकेट के लिए दोनों के बीच आठ ओवर में 80 रन की साझेदारी हो चुकी थी। इस दौरान चेन्नई की टीम ने दोनों बल्लेबाजों को एक-एक जीवनदान भी दिया। पहले अली ने डिकॉक का कैच छोड़ा फिर तुषार देशपांडे ने अली की गेंद पर राहुल का मुश्किल कैच छोड़ दिया। नौ ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर बिना किसी नुकसान के 90 रन पर था। वहीं, क्विंटन डिकॉक ने अपने आईपीएल करियर का 17वां अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 34 गेंदों में नौ चौकों की मदद से 50 रन पूरे किए। कप्तान राहुल के रूप में लखनऊ का पहला विकेट गिरा। उन्होंने 40 रन बनाए। गेंदबाज प्रिटोरियस की गेंद पर अंबाती रायुडू ने उनका कैच पकड़ा। 26 गेंद की पारी में राहुल ने दो चौके और तीन छक्के लगाए, लेकिन उनके बाद मनीष पांडे क्रीज पर आए थे और डिकॉक पहले से ही लय में चल रहे हैं।

मनीष पांडे पांच रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं। इसके साथ ही लखनऊ का दूसरा विकेट गिरा। तुषार देशपांडे की गेंद पर ड्वेन ब्रावो ने मनीष का कैच पकड़ा। पांडे ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की थी, लेकिन गेंद और बल्ले का संपर्क सही नहीं हुआ और लखनऊ का दूसरा विकेट गिरा। 12वें ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर दो विकेट पर 114 रन है। उनके बाद इविन लुईस बल्लेबाजी करने आए। क्विंटन डिकॉक क्रीज पर डटे हुए थे। अब लखनऊ की टीम को जीत के लिए छह ओवरों में 74 रन की जरूरत है। इस दौरान डिकॉक 61 और लुईस 22 रन बनाकर खेल रहे थे। लखनऊ का तीसरा विकेट तब गिरा जब ड्वेन प्रिटोरियस ने क्विंटन डिकॉक को महेंद्र सिंह धोनी के हाथों कैच कराया। डिकॉक ने 45 गेंद में 61 रन बनाए। उनकी इस पारी में नौ चौके शामिल थे। इस मैच में यह प्रिटोरियस का दूसरा विकेट था। अब पांच ओवर में लखनऊ को जीतने के लिए 67 रन की जरूरत थी। डिकॉक के बाद दीपक हुड्डा क्रीज पर आए थे। लखनऊ को जीत के लिए चार ओवर में 55 रन की जरूरत थी। 

एविन लुइस शानदार लय में थे। दीपक हुड्डा और इविन लुइस के बीच 16 गेंद में 32 रन की साझेदारी हुई। दीपक हुड्डा के रूप में लखनऊ को चौथा झटका लगा, ड्वेन ब्रावो की गेंद पर दीपक हुड्डा ने बड़ा छक्का लगाने की कोशिश की, लेकिन गेंद सीधे जडेजा के हाथों में जा पहुंची। हुड्डा ने आठ गेंद में 13 रन बनाए। इस दौरान इविन लुइस ने 23 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह इस आईपीएल का सबसे तेज अर्धशतक है। इसके साथ ही लखनऊ की टीम ने इस मैच में शानदार वापसी की। वहीं, हुड्डा के बाद बल्लेबाजी करने आए आयुष और लुइस ने मैच को समाप्त कर सीएसके को छह विकेट से हरा दिया। आयुष ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए नौ गेंदों में नाबाद दो छक्के के साथ 19 रन की पारी खेली। वहीं, लुइस ने 23 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के की मदद से नाबाद 55 रन की पारी खेली।

संक्षिप्त स्कोर :

एलएसजी : 211/4 (इविन लुइस 55 (नाबाद), डिकॉक 61, ड्वेन प्रिटोरियस 2/31)।

सीएसके : 210/7 (रॉबिन उथप्पा 50, शिवम दुबे 49, रवि बिश्नोई 2/24)।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL 2022 , Lucknow Super , Avesh Khan , Chennai Super Kings , Moeen Ali , Indian Premier League 2022 Cricket Tournament

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD