Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. विजय सिंगला द्वारा नशा मुक्ति केन्द्रों से मिलने वाली दवाओं के दुरुपयोग को सख़्ती से रोकने के निर्देश

खामियां मिलने पर होगा लाइसेंस रद्द, प्रबंधकों को दी जाएगी बनती सज़ा

Dr. Vijay Singla, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 31 Mar 2022

Last updated on: Mar 31, 2022, 00:00 IST

राज्य को नशा मुक्त करने की ओर बड़ी पहल करते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री डॉ. विजय सिंगला ने आज सभी नशा मुक्ति केन्द्रों के प्रबंधकों को सख़्त लहज़े में कहा कि इन केन्द्रों से मिलने वाली नशा मुक्ति की दवाओं के दुरुपयोग पर सख़्ती से रोक लगाई जाए। ऐसा ना करने की सूरत में खामियां पाए जाने वाले केन्द्रों का लाइसेंस रद्द करने के साथ-साथ उनको सख़्त सज़ाएं दिलाने के लिए कार्रवाई की जाएगी।विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ लंबी बैठक के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पुराना समय बीत चुका है जब नशा खत्म करने के लिए केवल बातें ही की जाती थीं। अब जो कहा जाएगा, वह हर हाल में पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा। पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए पंजाब सरकार गंभीरता से कदम उठा रही है और नशे के धंधे में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से लिप्त व्यक्तियों को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।’’डॉ. सिंगला ने कहा कि राज्य में 186 प्राईवेट नशा मुक्ति केंद्र चल रहे हैं और उनको कई केन्द्रों में दवाओं के दुरुपयोग की निरंतर खबरें मिल रही हैं। उन्होंने सीधे तौर पर कहा, "इन केन्द्रों में नशा छुड़ाने वाली दवाओं का दुरुपयोग करने वाले बाज़ आएं, नहीं तो स्वास्थ्य विभाग की हिदायतों का उल्लंघन करने वालों के साथ सख़्ती से निपटा जाएगा।’’ 

इसके साथ-साथ स्वास्थ्य मंत्री ने सभी कैमिस्टों से पूर्ण सहयोग की अपील करते हुए कहा कि वह नशा छुड़ाने वाली दवाएँ लेने वाले व्यक्तियों को केवल डॉक्टर की पर्ची देखने के उपरांत ही दवाएँ दें।खाने वाली वस्तुओं में मिलावट के रुझान को सख़्ती से लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. विजय सिंगला ने अधिकारियों को विभाग के फ्लाइंग स्क्वायड एक्टिव करने के निर्देश दिए और कहा कि मिलावटी वस्तुएँ बेचकर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले असामाजिक तत्वों को किसी भी कीमत पर बख़्शा ना जाए। उन्होंने कहा कि दूध और दूध से बनी वस्तुएँ जैसे कि घी, पनीर और मिठाईयों आदि में मिलावट करने और फलों को ग़ैर-कुदरती तरीके से पकाने वालों के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही अमल में लाई जाए।इसी तरह स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य निवासियों को भी आग्रह किया कि जैसे उनके भरपूर सहयोग से राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार आई है, उसी तरह पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए अपना सहयोग दें और जहाँ भी नशा बिकता देखें तो तुरंत प्रशासन के ध्यान में लाएं, जिससे ऐसे असामाजिक तत्वों पर नकेल कसी जा सके।बैठक के दौरान प्रमुख सचिव श्री राज कमल चौधरी, एम.डी.-एन.एच.एम.-कम-कमिश्नर फूड और ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन श्री कुमार राहुल, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. जी.बी. सिंह, संयुक्त आयुक्त ड्रग्ज़ श्री संजीव गर्ग और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Dr. Vijay Singla , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD