Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की

 

दसवीं : आगरा की सेंट्रल जेल पहुंचे अभिषेक बच्चन, यामी गौतम और निम्रत कौर

Abhishek Bachchan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Yami Gautam, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Dasvi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

आगरा , 30 Mar 2022

Last updated on: Mar 30, 2022, 00:00 IST

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन, अभिनेत्री यामी गौतम और निम्रत कौर अपनी टीम के साथ आगरा की सेंट्रल जेल पहुंचे। वे यहां अपनी आगामी फिल्म 'दसवीं' के प्रमोशन के लिए पहुंचे। तीनों सितारे अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए डायरेक्टर तुषार जलोटा के साथ जेल में पहुंचे। यह फिल्म एक सोशल कॉमेडी है, जो शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालती है। कहानी एक देहाती राजनेता अभिषेक बच्चन (गंगाराम चौधरी) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अधेड़ उम्र के बाद 10वीं की परीक्षा पास करने का फैसला करता है। यामी ने जेलर ज्योति देसवाल का रोल निभाया है और निम्रत को मुख्यमंत्री बिमला देवी का किरदार निभाते देखा जाएगा। दरअसल, फिल्म 'दसवीं' की शूटिंग आगरा सेंट्रल जेल में हुई थी। फिल्म के रिलीज होने से पहले अभिषेक बच्चन, अभिनेत्री यामी गौतम और कौर फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए हैं। इसी के तहत वह आगरा की सेंट्रल जेल पहुंचे। जेल के कैदियों के लिए भी यह एक बेहतरीन पल था, क्योंकि उनके लिए एक विशेष स्क्रीनिंग है। जेल के गेट से एंट्री करते वक्त तीनों सितारे पुरानी यादों से भरे हुए दिखाई दिए। वे सेल्फी ले रहे थे और शूटिंग के पलों को याद कर रहे थे। 

अभिषेक मीडिया के साथ जमकर मस्ती कर रहे थे और अलग-अलग लोकेशन दिखा रहे थे, जहां शूटिंग हुई है। तुषार ने जेल की काष्ठ कला/लौह उद्योग (लकड़ी और धातु शिल्प) की ओर इशारा करते हुए कहा, "हम यहां दोपहर का भोजन किया करते थे।"अभिषेक और पूरी कास्ट बाद में उस क्षेत्र की ओर बढ़ी, जहां कैदियों के लिए पूरी स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया था। उन्होंने सेल्फी ली और अभिषेक ने पुरानी बात याद करते हुए कहा, "हमने उनसे वादा किया था कि उन्हें पूरी फिल्म दिखाएंगे और आखिरकार हम उसी के लिए यहां हैं।"जेल परिसर में घूमते हुए अभिषेक ने कुछ समय मोरों को दाना खिलाने में बिताया और वह अपनी इस यात्रा का आनंद लेते दिखाई दिए, चाहे वह लकड़ी और धातु के शिल्प में शामिल कैदियों द्वारा की गई कड़ी मेहनत की प्रशंसा करना हो या किए जा रहे काम पर अचंभित होना। तुषार ने कहा, "हमने उस क्षेत्र के अंदर भी शूटिंग की, जहां कैदी लकड़ी और धातु के शिल्प के काम में शामिल होते हैं।"अभिषेक ने परिसर में मैदान के बीच उस विशेष बिंदु पर भी प्रकाश डाला, जहां सभी कैदी एकत्र हुए थे और 'मचा मचा' गाने की शूटिंग हुई थी। यामी ने कहा, "मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं फिर कभी इस जगह पर आऊंगी और यहां कुछ समय बिताऊंगी।"अभिषेक ने कहा, "मैं सभी से 7 अप्रैल को फिल्म देखने का अनुरोध करता हूं।"फिल्म का प्रीमियर नेटफ्लिक्स और जियोसिनेमा पर 7 अप्रैल को होना है।

 

Tags: Abhishek Bachchan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Yami Gautam , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Dasvi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD