Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

आईसीसी रैंकिंग: एलिसा हीली को पछाड़कर लौरा वोल्वार्ट बनीं नंबर वन

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batswoman, ICC Rankings, Laura Wolvaardt, Alyssa Healy
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दुबई , 29 Mar 2022

Last updated on: Mar 29, 2022, 00:00 IST

दक्षिण अफ्रीका की सलामी बल्लेबाज लौरा वोल्वार्ट ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एलिसा हीली को पछाड़कर आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर वन बन गईं, जबकि भारत की कप्तान मिताली राज छठे स्थान पर पहुंच गईं हैं। वोल्वार्ट ने महिला विश्व कप में किसी भी अन्य खिलाड़ी की तुलना में अधिक रन (433) बनाए हैं। उन्होंने सात पारियों में पांच अर्धशतक बनाए हैं, जिसमें उनका शीर्ष स्कोर 90 रहा, जो पिछले हफ्ते वेलिंगटन में टूर्नामेंट के पसंदीदा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आया था। दक्षिण अफ्रीका की इस स्टाइलिश बल्लेबाज ने दो स्थान की छलांग लगाई और दो आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को पछाड़ कर नंबर वन का ताज अपने सिर सजाया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की विकेटकीपर हीली का स्थान लिया, जो चार स्थान गिरकर अब महिला वनडे रैंकिंग में पांचवें स्थान पर आ गई हैं। ऑस्ट्रेलिया की कप्तान मेग लैनिंग (तीसरे) और इंग्लैंड के अनुभवी नट साइवर चौथे स्थान के साथ हीली की टीम के साथी बेथ मूनी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर बनी हुईं हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिताली राज के अर्धशतक ने उन्हें नंबर 6 पर तीन स्थान की छलांग लगाने में मदद की। हालांकि, भारतीय कप्तान के लिए यह मैच अच्छा नहीं, क्योंकि उनकी टीम हार कर विश्व कप से बाहर हो गई थी। अन्य भारतीयों में ओपनर स्मृति मंधाना दसवें स्थान पर रहीं।

 अनुभवी झूलन गोस्वामी शीर्ष दस में भारत की एकमात्र तेज गेंदबाज हैं, जबकि ऑलराउंडरों की श्रेणी में उनके साथ दीप्ति शर्मा मौजूद हैं। हालांकि बल्लेबाज के लिए ताजा रैंकिंग में काफी हलचल है, वही गेंदबाजी या ऑलराउंडर रैंकिंग के लिए नहीं कहा जा सकता है। इंग्लैंड की स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन, जो 14 विकेट के साथ विश्व कप में अग्रणी विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं। सर्वोच्च रैंकिंग वाली गेंदबाज बनी हुई हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया की जेस जोनासेन दूसरे स्थान पर हैं। फार्म में चल रहीे दक्षिण अफ्रीका की तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल एक पायदान के फायदे के साथ ऑस्ट्रेलिया की अनुभवी मेगन शुट्ट के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई हैं, जबकि भारत की तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी दो पायदान ऊपर चढ़कर पांचवें स्थान पर पहुंच गई हैं। ऑलराउंडर रैंक में जैसा का तैसा रहा है, ऑस्ट्रेलिया की अनुभवी एलिसे पेरी रैंकिंग में शीर्ष पर हैं और शीर्ष आठ खिलाड़ी अपने मौजूदा स्थान पर बरकरार हैं। इंग्लैंड की कैथरीन ब्रंट दो पायदान के फायदे से नौवें स्थान पर पहुंच गई हैं, जबकि गोस्वामी 10वें स्थान पर आ गई हैं। पाकिस्तान की हरफनमौला खिलाड़ी निदा डार विश्व कप में 118 रन और 10 विकेट लेकर चार पायदान की बढ़त के साथ 12वें स्थान पर काबिज हो गई, जबकि बांग्लादेश की अनुभवी सलमा खातून सात पायदान के फायदे के साथ 19वें स्थान पर जगह बनाने में कामयाब रही हैं।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batswoman , ICC Rankings , Laura Wolvaardt , Alyssa Healy

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD