Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आईपीएल 2022 : केकेआर ने सीएसके के खिलाफ छह विकेट से जीता मैच

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2022, #IPL2022, Indian Premier League 2022,  KKR, CSK
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 26 Mar 2022

Last updated on: Mar 26, 2022, 00:00 IST

वानखेड़े स्टेडियम में शनिवार को खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के शुरूआती मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को छह विकेट से हरा दिया। अजिंक्य रहाणे (44) और सैम बिलिंग्स (25) की बल्लेबाजी की बदौलत केकेआर ने आईपीएल की शुरूआत अपनी जीत के साथ की। सीएसके के गेंदबाज ड्वेन ब्रावो ने चार ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट झटके। 132 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर टीम के सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने शानदार 34 गेंदों में 44 रन की पारी खेली, जिसमें एक छक्का और छह चौके शामिल हैं। रहाणे गेंदबाज मिशेल सेंटनर के ओवर में कप्तान रविंद्र जडेजा को कैच थमा बैठे और अपने अर्धशतक से चूक गए। रहाणे का जब विकेट गिरा तो उससे पहले केकेआर ने दो और विकेट गंवा दिए थे, जिसमें नीतीश राणा (21) और वेंकटेश अय्यर (16) का विकेट शामिल है। 

सैम बिलिंग्स ने भी शानदार पारी खेलते हुए 22 गेंदों में एक छक्का और एक चौके की मदद से 25 रन की पारी खेली।ड्वेन ब्रावो ने चार ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट झटके, जिसमें वेंकटेश अय्यर (16), नीतीश राणा (21) और सैम बिलिंग्स (25) का विकेट शामिल है। केकेआर की टीम ने 18.3 ओवर में चार विकेट खोकर 133 रन बनाए और छह विकेट से मैच अपने नाम कर लिया।बता दें, उमेश यादव (2/20) और वरुण चक्रवर्ती (1/23) की शानदार गेंदबाजी के कारण केकेआर ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 20 ओवरों में 131/5 पर ही रोक दिया, जिससे केकेआर को 132 रनों का लक्ष्य दिया था। वहीं एमएस धोनी (50) और कप्तान रवींद्र जडेजा (26) के बीच 56 गेंदों में 70 रनों की बेहतरीन नाबाद साझेदारी हुई। केकेआर की आरे से उमेश यादव ने दो विकेट चटकाए। वहीं, वरुण चक्रवर्ती और आंद्रे रसेल ने एक-एक विकेट लिया।

संक्षिप्त स्कोर :

सीएसके : 131/5 (एमएस धोनी 50 और कप्तान रवींद्र जडेजा 26, उमेश यादव 2/20)।

केकेआर : 133/4 (अजिंक्य रहाणे 44, सैम बिलिंग्स 25, ड्वेन ब्रावो 3/20)।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2022 , #IPL2022 , Indian Premier League 2022 , KKR , CSK

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD