Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस चलाएगी महंगाई मुक्त भारत अभियान

Randeep Singh Surjewala, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 Mar 2022

Last updated on: Mar 26, 2022, 00:00 IST

कांग्रेस महंगाई और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर 31 मार्च से 7 अप्रैल तक महंगाई मुक्त भारत अभियान शुरू करेगी। बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के मुद्दे पर कांग्रेस 31 मार्च से 7 अप्रैल तक 'महंगाई मुक्त भारत अभियान' शुरू करने जा रही है। प्रदर्शन तीन चरणों में शुरू किया जाएगा। महंगाई मुक्त अभियान 3 चरणों का है, इस अभियान में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी शामिल होंगे। महगाई के खिलाफ 31 मार्च को 11 बजे कांग्रेस के सब नेता घर-घर जाकर प्रचार करेंगे। राजधानी दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष इस प्रदेर्शन में शामिल होंगे। इसके साथ ही अगले चरण में 2 अप्रैल से 4 अप्रैल तक कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता आम जनता के साथ मिलकर जिला स्तर पर प्रदर्शन करेंगे। 

वहीं तीसरे चरण में 7 अप्रैल को राज्य की राजधानी में प्रदर्शन करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए रणदीप सुरजेवाला ने शनिवार को मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। आरोप लगाया कि कुम्भकर्ण की तरह सोई सरकार के कान खोलने के लिए कांग्रेस पार्टी ये विरोध प्रदर्शन घण्टी और ड्रम बजाकर करेगी। सुरजेवाला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी निर्मित महंगाई कुछ मुट्ठी भर अमीरों को छोड़ देती है। बाकी सबको निचोड़ देती है। अच्छे दिन की लूट ने भारतीयों को बजट बिगाड़ दिया है। एक देश के लोगों की आमदनी कम कर दी। दूसरी तरफ बेतहाशा महंगाई का गम दे दिया। रोज पेट्रोल डीजल गैस, सीएनजी, पीएनजी के दाम बढ़ाते हैं और देश की जनता को तिलतिल कर तड़पाते हैं। 

सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि आठ साल में देशवासियों की जेब से 26 लाख करोड़ रुपये की लूट की गई है। अंतराष्ट्रीय बाजार में गैस के दाम साल 2014 के मुकाबले कम हो गए हैं। लेकिन देश में 410 का सिलेंडर अब 1 हजार रुपये की कीमत को पार कर रहा है। इसके साथ ही कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी इस मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए ट्वीट कर कहा, राजा करे महल की तैयारी, प्रजा बेचारी महंगाई की मारी। इस बीच शनिवार को दिल्ली में डीजल-पेट्रोल और रसोई गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी के विरोध में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन किया। गौरतलब है कि सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम विपणन कंपनियों की तरफ से जारी मूल्य संबंधी अधिसूचना के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 97.81 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर अब 98.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.07 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 89.87 रुपये प्रति लीटर हो गयी है।

 

Tags: Randeep Singh Surjewala , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD