Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आप ने अपने वादे मुताबिक ‘भ्रष्टाचार मुक्त पंजाब’ बनाने के लिए उठाया पहला कदम

भगवंत मान सरकार ने भ्रष्टाचारी कर्लक पर की सख्त कार्रवाई

AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Malwinder Singh Kang, Dr Sunny Ahluwalia
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 25 Mar 2022

Last updated on: Mar 25, 2022, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने को लेकर जारी किए नंबर पर मिली शिकायत पर कड़ा  संज्ञान लेते  हुए तहसील दफ्तर जालंधर के एक क्लर्क के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश जारी किए हैं। यह जानकारी आम आमी पार्टी आप के प्रवक्ता मालविंदर सिंह कंग और प्रदेश संयुक्त सचिव डॉ सन्नी आहलूवालिया ने दी। आप नेताओं ने कहा कि पंजाब  सरकार लगातार जन हितैषी निर्णय ले रही है और इसी कड़ी में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विधायकों को मिलने वाली पेंशन के फार्मूले में बड़ा बदलाव करते हुए एक विधायक को एक पेंशन देने का भी ऐलान किया है। इस एतिहासिक फैसले का आम आदमी पार्टी स्वागत करती है।शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए मालविंदर सिंह कंग ने कहा कि आप के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने  चुनाव के दौरान  लोगों से वादा किया था कि  राज्य में आप की सरकार बनने के बाद प्रदेश से भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म किया जाएगा।जिस पर अमल करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शहीद भगत सिंह के शहीदी दिवस पर एंटी करप्शन एक्शन नंबर जारी किया था। उन्होंने लोगों से इस नंबर पर सरकारी कर्मचारियों द्वारा रिश्वत मांगने या लेने की शिकायत करने की अपील की थी। 

कंग ने कहा कि  एंटी करप्शन एक्शन नंबर पर तहसील दफ्तर जालंधर के एक क्लर्क द्वारा नौकरी लगवाने के लिए रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी, जिस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए पंजाब सरकार ने दोषी क्लर्क के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए है।मालविंदर कंग ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी और कांग्रेस सहित अकाली दल और भाजपा की सरकारों के नेताओं और सरकारी कर्मचारियों के गठजोड़ द्वारा चलाए गए भ्रष्टाचार को पूर्ण रूप से खत्म किया जाएगा। राज्य में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने से जहां सरकारी की आमदनी बढ़ेगी,वहीं सरकारी की जवाबदेही समाने आएगी। कंग ने कहा कि पंजाब को भ्रष्टाचार मुक्त करने के वादे करते हुए सरकार ने आज पहली कार्रवाई की है और आगे भी इस प्रकार की शिकायतों पर सरकार तुरंत एक्शन लेगी। इस मौके डॉ. सन्नी आहलूवालिया ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पारंपरिक पार्टियों के विधायकों और मंत्रियों को सरकारी खजाने से मिल रही पेंशनों के फार्मूले में बड़ा बदलाव कर एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। अब एक विधायक को केवल एक ही पेंशन मिलेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार यह फैसला प्रशंसनीय है,क्योंकि पंजाब के लोग विधायकों को  मिल रही एक से अधिक पेंशनों को बंद करने करने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। इस फैसले से सरकार को 5 साल में करीब 80 करोड़ रुपए की बचत होगी और इस पैसे को लोक भलाई के लिए खर्च किया जाएगा।

 

Tags: AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Malwinder Singh Kang , Dr Sunny Ahluwalia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD