Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

'भोपाली' को समलैंगिक बताकर घिरे विवेक अग्निहोत्री

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Vivek Agnihotri
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भोपाल , 25 Mar 2022

Last updated on: Mar 25, 2022, 00:00 IST

द कश्मीर फाइल्स फिल्म बनाने वाले विवेक अग्निहोत्री इन दिनों चर्चा में है, इसी बीच उनका एक बयान भी सुर्खियों में आया है, जिसमें उन्होंने भोपाली को कथित तौर पर समलैंगिक बताया। इस बयान पर अग्निहोत्री घिर गए हैं और कांग्रेसी उन पर हमला कर रहे हैं। विवेक अग्निहोत्री शुक्रवार को भोपाल आए हुए हैं और अनेक कार्य में हिस्सा लेने वाले हैं। इस दौरान उनका भोपाल की सोशल मीडिया पर एक चैनल को दिए गए साक्षात्कार का एक हिस्सा खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वे भोपाली का अर्थ समलैंगिक होना बता रहे हैं। अग्निहोत्री के चैनल को दिए गए साक्षात्कार का एक हिस्सा कांग्रेस के कई नेताओं ने टैग किया है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा है कि, विवेक अग्निहोत्री यह आपका निजी अनुभव हो सकता है, यह आम भोपाल निवासी का नहीं है। मैं भी भोपाल और भोपालियों के संपर्क में 77 से हूं, लेकिन मेरा तो यह अनुभव कभी नहीं रहा। आप कहीं भी रहे संगत का असर तो होता ही है।

इसी तरह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता केके मिश्रा ने भी अग्निहोत्री पर हमला किया है और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और अग्निहोत्री की वृक्षारोपण करते हुए तस्वीर साझा करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है, शिवराज सिंह चौहान बतौर मुख्यमंत्री आप हमारे गौरव हैं, आप भी अपने स्वयं को भोपाली कहते हैं भोपालियों को लेकर आपके साथ पौधा लगा रहे विवेक अग्निहोत्री के विवेक ने हमें लज्जित कर दिया है, आप मुस्कुरा रहे हैं। विश्वास सारंग और रामेश्वर शर्मा यूक्रेन में फंसे हुए हैं क्या? देश अध्यक्ष कमलनाथ के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा भी शिवराज सिंह चौहान और अग्निहोत्री की एक तस्वीर साझा करते हुए सोशल मीडिया पर लिखते हैं जो व्यक्ति मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के लोगों का खुलेआम मजाक उड़ा रहा है, भोपाल की पहचान होमोसेक्सुअल बता रहा है उसका प्रदेश का मुखिया शाल ओढ़ाकर गुलदस्ता देकर सम्मान कर रहे हैं, शायद यह भी उनकी राय से सहमत होंगे।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Vivek Agnihotri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD