Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

जर्मनी के खिलाफ प्रो लीग मैचों में महिला हॉकी टीम की अगुआई करेंगी सविता

Sports News, Hockey, Savita, Women s Hockey, Pro League Games
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भुवनेश्वर , 09 Mar 2022

Last updated on: Mar 09, 2022, 00:00 IST

भारत की अनुभवी गोलकीपर सविता महिला हॉकी टीम का नेतृत्व करती रहेंगी, जबकि डिफेंडर दीप ग्रेस एक्का जर्मनी के खिलाफ 12 और 13 मार्च को कलिंगा स्टेडियम में होने वाले एफआईएच महिला प्रो लीग मैचों में उपकप्तान होंगी। हॉकी इंडिया ने बुधवार को 22 सदस्यीय टीम की घोषणा की, जो दुनिया की नंबर 5 टीम से भिड़ेगी। इसमें दो नए चेहरे शामिल किए गए हैं, युवा डिफेंडर अक्षता अबासो ढेकाले (हॉकी महाराष्ट्र) और फॉरवर्ड दीपिका जूनियर (हॉकी हरियाणा) सीनियर टीम में चुने गए राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद कोर ग्रुप में रखा गया है। टीम के चयन के बारे में बात करते हुए मुख्य कोच जेनेक शोपमैन ने कहा, "यह हमारे लिए एक सम्मानित प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ घर पर दो बैक-टू-बैक प्रो लीग मैच खेलने का एक रोमांचक समय है। जर्मनी एक बहुत ही सुसंगत टीम है, जिसमें दुनियाभर में शायद सबसे अच्छी खिलाड़ी शामिल हैं। वे बहुत अच्छी तरह से बचाव करती हैं और हमला करने में भी तेज नजर आती हैं। मुझे लगता है कि हमने युवा प्रतिभा और अनुभव का एक अच्छा मिश्रण चुना है और हम स्पेन के खिलाफ अपने प्रदर्शन को बेहतर करना चाहते हैं।"

टीम इस प्रकार हैं-

गोलकीपर: सविता और बिचु देवी खरीबाम।

डिफेंडर्स : दीप ग्रेस एक्का, गुरजीत कौर, निक्की प्रधान, उदिता और अक्षता अबसो ढेकाले।

मिडफील्डर : निशा, सलीमा टेटे, सुशीला चानू पुखरामबम, ज्योति, मोनिका, नेहा, नवजोत कौर और सोनिका।

फॉरवर्ड : राजविंदर कौर, शर्मिला देवी, नवनीत कौर, लालरेम्सियामी, संगीता कुमारी, मारियाना कुजूर और दीपिका जूनियर।

अतिरिक्त खिलाड़ी : रजनी एतिमारपू, इशिका चौधरी और नमिता टोप्पो।

 

Tags: Sports News , Hockey , Savita , Women s Hockey , Pro League Games

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD