Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

कोरोनावायरस: 15 से 18 साल की उम्र के 75 प्रतिशत से ज्यादा लोगों को दी गई पहली डोज

Mansukh Mandaviya, Union Minister of Health & Family Welfare, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 Mar 2022

Last updated on: Mar 09, 2022, 00:00 IST

कोरोनावायरस के खिलाफ 15 से 18 साल की उम्र के 75 प्रतिशत से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी गई है। ये जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बुधवार को दी। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारत ने बुधवार सुबह तक इस आयु वर्ग के कुल 5,55,80,872 लोगों को कोरोना टीकों की पहली डोज और 3,20,34,392 लोगों को दूसरी डोज दी है। युवाओं को बधाई देते हुए, मंडाविया ने पोस्ट किया, "हमारे युवा योद्धाओं पर गर्व है! 15-18 आयु वर्ग के 75 प्रतिशत से ज्यादा युवाओं को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी गई है।"

उन्होंने कहा, "यंग इंडिया की भारी भागीदारी ने दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान को काफी मजबूत किया है।" बीते 24 घंटे में 18.69 लाख से ज्यादा वैक्सीन की डोज देने के साथ बुधवार सुबह तक देश का कोरोना टीकाकरण कवरेज 179.33 करोड़ तक पहुंच गया है। इसके अलावा, देश ने बुधवार को ताजा कोरोना संक्रमण में 4,575 मामलों में मामूली वृद्धि दर्ज की, जबकि बीते दिन 3,993 मामले दर्ज किए गए थे। तो वहीं बीते 24 घंटे में कुल 145 नई मौतें भी हुई हैं, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,15,355 हो गई है। कोरोना के सक्रिय मामले कम होकर 46,962 हो गए हैं। देश में एक्टिव केस 0.11 प्रतिशत है।

 

Tags: Mansukh Mandaviya , Union Minister of Health & Family Welfare , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD