Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

जिसको आतंकवादी कहते हैं, उसने 12430 स्मार्ट क्लासरूम देश को समर्पित किए

देशभक्तों को पैदा करते हैं दिल्ली के स्कूल : अरविंद केजरीवाल

Arvind Kejriwal, AAP, Aam Aadmi Party, Manish Sisodia, Satyendra Jain
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दिल्ली , 19 Feb 2022

Last updated on: Feb 19, 2022, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज दिल्ली में 12430 नए  क्लासरूम का उद्घाटन किया। इस दौरान केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया और कहा कि "दिल्ली सरकार और उसके मंत्री देश के किसी भी राज्य की सरकार जो अच्छे स्कूल या अस्पताल बनाना चाहती है, की मदद के लिए पूरी तरह तैयार हैं।"केजरीवाल ने खुशी प्रकट करते हुए कहा कि दिल्ली में  सही मायने में शिक्षा क्रांति हो रही है। प्रदेश में शानदार स्कूल और क्लासरूम बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले सात सालों में दिल्ली सरकार ने 20,000 से अधिक नए क्लासरूम बनाए हैं। आंकड़े बताते हैं कि देश की राज्य सरकारों और केंद्र सरकार ने मिलकर भी बीते सात सालों में पूरे देश में इतने क्लासरूम नहीं बनवाए। इस साल 3 लाख 70 हजार बच्चों ने दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों को छोडक़र सरकारी स्कूलों में दाखिला किया। जिस से साबित होता कि दिल्ली में शिक्षा क्रांति हो रही है और आज दिल्ली के सरकारी स्कूलों के नतीजे प्राइवेट स्कूलों की तुलना में बेहतर हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने तीन साल पहले 11,000 क्लासरूम का निर्माण शुरू किया था और आज वह इन कक्षाओं को दिल्ली के लोगों को समर्पित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर काम और विकास करने की नीयत हो तो चुनाव के समय एक ही जगह का कई बार उद्घाटन नहीं करना पड़ता। लेकिन अगर उनकी सरकार 7 साल में ऐसा कर सकती है तो देश की अन्य सरकारें 75 साल में कर सकती हैं। लेकिन भ्रष्ट राजनेताओं को स्कूलों से सबसे ज्यादा डर लगता, क्योंकि जब आम लोग साक्षर होंगे तो वे जाति या धर्म के नाम पर वोट नहीं देंगे।केजरीवाल ने कहा कि इन स्कूलों में आलीशान बहुउद्देशीय हॉल और अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं हैं। कई क्लासरुम पूरी तरह से डिजिटल हैं। बड़े-बड़े निजी स्कूलों में भी ऐसी व्यवस्था नहीं है। हमें खुशी है कि कम से कम दिल्ली में बाबा साहब भीम राव अंबेडकर का सपना साकार हो रहा है। आज दिल्ली में अमीर और गरीब के बच्चे एक साथ पढ़ते हैं और सबको समान अवसर मिल रहे हैं। 

हमारी सरकार बाबा साहब और भगत सिंह के सपनों को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। आज दिल्ली के सरकारी स्कूलों में चाहे वह किसी जज की संतान हो किसी अधिकारी का हो या किसी मजदूर सब एक साथ पढ़ रहे हैं।उन्होंने चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव के समय स्कूलों और अस्पतालों को अच्छा करने का वादा किया, लेकिन वे उसे आज तक पूरा नहीं कर पाए। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अन्य राज्य सरकारों को को भी प्रस्ताव दिया कि अगर वे भी अपने राज्य में दिल्ली जैसी शिक्षा प्रणाली चाहते हैं तो हम उनकी मदद के लिए तैयार हैं। केजरीवाल ने कहा कि साजिश के तहत विपक्ष के नेता हमें आतंकवादी कह रहे हैं, लेकिन हमारे लिए देश महत्वपूर्ण है, राजनीति नहीं। इसलिए सरकार चाहे कांग्रेस की हो या बीजेपी की। अगर कोई राज्य दिल्ली सरकार से अच्छे स्कूलों या अस्पतालों के लिए मदद मांगता है तो हम मदद जरुर करेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान केजरीवाल ने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह ने 'क्रांति की जय हो' का नारा दिया था और आज मैं 'क्रांति की जय हो, शिक्षा क्रांति की जय हो' का नारा दे रहा हूं।

 

Tags: Arvind Kejriwal , AAP , Aam Aadmi Party , Manish Sisodia , Satyendra Jain

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD