Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अरविंद केजरीवाल काम के मुद्दे पर चुनाव लड़ते हैं, बेईमान पार्टियां कीचड़ उछालने की राजनीति करती है : राघव चड्ढा

पंजाब के लोग भ्रष्टाचारी पार्टियों के फरेब में नहीं पडऩे वाले, ईमानदार नेता केजरीवाल और भगवंत मान की जोड़ी को ही जिताएंगे - राघव चड्ढा

Raghav Chadha, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Malwinder Singh Kang, Vineet Verma
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 18 Feb 2022

Last updated on: Feb 18, 2022, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी(आप) पंजाब के सह प्रभारी राघव चड्ढा ने दावा किया कि पंजाब में चुनाव प्रचार के दौरान आम आदमी पार्टी ने पंजाब के मुद्दे उठाए हैं और लोगों की भलाई के लिए किए जाने वाले कामों की गारंटी दी है। जबकि विरोधी पार्टियों अकाली दल, भाजपा और कांग्रेस ने अरविंद केजरीवाल,भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के बदनाम किया है।शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर चड्ढा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब में मुद्दों पर आधारित चुनाव अभियान चलाया,जबकि बेईमान पार्टियों और उनके नेताओं ने आप को बदनाम किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पूरी भाजपा ने आप और अरविंद केजरीवाल को बदनाम करने के लिए झूठा प्रचार किया है। इसी प्रकार राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत  कांग्रेस के सभी नेताओं ने केजरीवाल और भगवंत मान के खिलाफ जनता के बीच झूठ फैलाया है। आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को आतंकवादी कह कर बदनाम किया ,जबकि भगवंत मान को शराबी कह कर वोट न डालने के लिए कहा। चड्ढा ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पंजाब के 3 करोड़ लोग प्रदेश की भलाई के लिए आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को वोट करेंगे और पंजाब में ईमानदार और कट्टर देशभक्त सरकार बनाएंगे।

राघव चड्ढा ने कांग्रेस-अकाली और भाजपा से सवाल किया कि पंजाब की बेहतरी के लिए उनके पास क्या एजेंडा है? पंजाब के लोगों के कल्याण के लिए वे क्या किया है और आगे क्या करेंगे? चड्ढा ने कहा कि आम आदमी पार्टी काम के मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है। हमने पंजाब की जनता को कई सारी गारंटियां दी है। आम आदमी पार्टी ने पंजाब के लोगों को मुफ्त बिजली, पानी, विश्वस्तरीय स्कूल और अस्पताल बनाने, स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने के लिए 16,000 पिंड और मोहल्ला क्लीनिक खोलने की गारंटी दी है। हमने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए 18 वर्ष से उपर की सभी महिलाओं को हर महीने 1000 रु देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल झूठे वादे नहीं करते हैं। जो भी बोलते हैं वह पूरा कर के दिखाते हैं। दिल्ली में हमने ऐसा किया है।राघव चड्ढा ने पंजाब की जनता को आगाह करते हुए कहा कि 'झूठे कवि की झूठी शायरी' के आधार पर केंद्र सरकार की एनआईए एजेंसी एक आज-कल में आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के खिलाफ झूठे मामले दर्ज कर सकती है। उन्होंने कहा कि पंजाब विरोधी पार्टियां सोशल मीडिया पर अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के खिलाफ झूठी खबरें फैला रही हैं और अगले तीन दिनों में आप नेताओं के खिलाफ और भी ज्यादा संख्या में फेक खबरें, और मैसेज फैलाए जाएंगे। चड्ढा ने लोगों से अगले 48 घंटे तक सचेत रहने की अपील की और कहा कि आम आदमी पार्टी के खिलाफ विपक्षी दलों की इन झूठी खबरों, अफवाहों और संदेशों पर बिल्कुल भी भरोसा न करें। इस बार पंजाब को बचाने के लिए झाड़ू का बटन दबाकर आम आदमी पार्टी की इमानदार सरकार बनाएं और भ्रष्ट पार्टियों के नापाक इरादों को हराएं। 

 

Tags: Raghav Chadha , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Malwinder Singh Kang , Vineet Verma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD