Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

'आप' की सरकार लोगों के घरों में पहुंचाएगी सरकारी सुविधाएं और सेवाएं : मनीष सिसोदिया

पुलिस प्रशासन में राजनीतिक दखलंदाजी बंद कर अच्छे पुलिस अफसरों से खत्म करेंगे माफिया राज: सिसोदिया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 17 Feb 2022

Last updated on: Feb 17, 2022, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दावा किया कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद लोगों को सरकारी सुविधाओं और सेवाओं का लाभ उठाने के लिए किसी भी विधायक, मंत्री या नेता के घर नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि सरकारी सुविधाएं सरकार की ओर से लोगों के घरों में मुहैया कराई जाएंगी। सिसोदिया ने यह दावा अमृतसर में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए किया और इस मौके आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार डॉ जीवनजोत कौर, कुंवर विजय प्रताप और 'आप में शामिल हुए मेयर करमजीत सिंह रिंटू भी हाजिऱ थे।गुरुवार को यहां पत्रकारों से बात करते हुए मनीस सिसोदिया ने कहा, " सरकारी सुविधाएं लोगो के घरों तक पहुंचाने की योजना पुरे देश में सबसे पहले आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली में शुरू की है। दिल्ली में सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए लोगों को न तो दफ्तरों में धक्के खाने पड़ते है और न ही किसी मंत्री या विधायक के घर जाना पड़ता है, बल्कि 300 तरह की सुविधाएं और सेवाएं लोगों के घरों तक पहुंचाई जाती हैं।'' 

उन्होंने पंजाब के लोगों अपील की कि यहां 'आप' सरकार बनने के बाद सभी सरकारी सुविधाओं और सेवाओं को लोगों के घरों तक पहुंचाया जाएगा।पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था के बारे में बात करते हुए मनीस सिसोदिया ने कहा कि पंजाब पुलिस के सभी अधिकारी और कर्मचारी अच्छे है, लेकिन पुलिस प्रशासन में राजनीतिक हस्तक्षेप है। राजनीतिक दलों के नेताओं की ओर से ड्रग माफिया समेत हर तरह के माफिया चलाया जाता हैं। गैरकानूनी काम करने वालों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। इसलिए पुलिस मुलज़म माफिया राज्य के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि पंजाब के पुलिस अधिकारियों की नियुक्ति के लिए राजनीतिक नेताओं द्वारा पैसे लिए जाते है और राजनीतिक नेता कुछ भ्रष्ट पुलिस अधिकारियों के हाथों में कानून व्यवस्था सौंप देते है।सिसोदिया ने कहा कि 'आप' की सरकार में पुलिस प्रशासन के मामलों में कोई राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं होगा और पैसे लेकर अधिकारियों की नियुक्ति करने की व्यवस्था को समाप्त किया जायेगा।सिसोदिया ने कहा कि जिस तरिके से दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने अच्छे शिक्षकों, डॉक्टरों और अन्य अधिकारियों को आगे लाकर बड़े सुधार किये है, उसी तरिके से ही अच्छे पुलिस अधिकारियों को आगे लाकर पंजाब में कानून व्यवस्था ठीक की जाएगी और माफिया राज खत्म किया जायेगा।

 

Tags: Manish Sisodia , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Amritsar , Jeevan Jyot Kaur , Kunwar Vijay Pratap , Mayor Karamjit Singh Rintu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD