Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स

 

कारोबारी जगत की सभी समस्याओं का करेंगे समाधान : मनीष सिसोदिया

व्यापार को बढ़ावा देने के लिए इंस्पेक्टर राज पूरी तरह करेंगे खत्म : मनीष सिसोदिया

Manish Sisodia, AAP, Aam Aadmi Party, Ahmadgarh, Malerkotla, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमहदगढ़ (मलेरकोटला) , 15 Feb 2022

Last updated on: Feb 15, 2022, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय नेता और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने विधानसभा हलका अमरगढ़ से पार्टी के उम्मीदवार जसवंत सिंह गज्जनमाजरा के पक्ष में प्रचार किया। सिसोदिया ने लोगों से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को भारी मतों से जिताकर पंजाब में आप की सरकार बनाने की अपील की।मंगलवार को मनीष सिसोदिया ने हलका अमरगढ़ के अलग-अलग क्षेत्रों में आप उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार किया। सिसोदिया ने कहा कि अकाली-कांग्रेस की बेईमान सरकारें सालों से पंजाब और पंजाबियों पर बहुत जुल्म ढाती आई हैं। अब पंजाब को ईमानदार राजनीति की जरूरत है। इस बार लोगों ने केजरीवाल और भगवंत मान की जोड़ी को मौका देने का बना लिया है। आप की सरकार पंजाब को दोबारा से खुशहाल और समृद्ध बनाएगी।उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में काम कर के दिखाया है। दिल्ली में हमने इंस्पेक्टर राज खत्म किया। वैट घटाकर व्यापारियों पर भारी भरकम टैक्स का बोझ कम किया। आज दिल्ली का हरेक व्यापारी और दुकानदार भूल गया है कि इंस्पेक्टर क्या होता है। 10 मार्च के बाद पंजाब में भी इंस्पेक्टर राज खत्म होगा। 

सिसोदिया ने वादा किया कि आप की सरकार बनने के बाद कोई भी इंस्पेक्टर दुकानदार या व्यापारी को कभी परेशान नहीं करेगा।सिसोदिया ने कहा कि कोरोना महामारी से छाई मंदी के कारण राज्य का हर छोटा-बड़ा दुकानदार व व्यापारी आर्थिक संकट से जूझ रहा है। कांग्रेस और उसके मंत्रियों ने उन्हें रियायत देने के बजाए अपनी तिजोरियों भरी। आप सरकार व्यापारियों, उद्योगपतियों व दुकानदारों को बढ़ावा देने और मंदी से उभारने के लिए नई योजनाएं लेकर आएगी।सिसोदिया ने विरोधी पार्टियों निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब में अकाली दल की सरकार रही। अकाली नेताओं ने राज्य को भ्रष्टाचार और माफिया की राजधानी बना दिया। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह और फिर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने अकालियों की इस परंपरा को आगे बढ़ाया। दोनों पार्टियों ने मिलकर प्रदेश के युवाओं को नशे के दलदल में धकेल दिया। हमें युवाओं इस दलदल से बाहर निकालना है। सिसोदिया ने लोगों से अपील की कि आपने अकाली और कांग्रेस को मौके दिए। इस बार आम आदमी पार्टी को मौका दें और 20 फरवरी को झाड़ू का बटन दबाकर पंजाब में आप की ईमानदार और स्थाई सरकार बनाएं।

 

 

Tags: Manish Sisodia , AAP , Aam Aadmi Party , Ahmadgarh , Malerkotla , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD