Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

पंजाब निवासी 'झाड़ू' को वोट डालकर राजनीतिक भ्रष्टाचार को मिटाने में अपना मूल्यवान योगदान डालेंगे : भगवंत मान

भगवंत मान ने डॉ अमनदीप अरोड़ा, अमृतपाल सुखानंद और विधायक मनजीत बिलासपुर के लिए किया चुनाव प्रचार

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Moga, Manjit Singh Bilaspur, Amritpal Singh Sukhanand, Dr. Amandeep Arora
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोगा , 15 Feb 2022

Last updated on: Feb 15, 2022, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार और सांसद भगवंत मान ने मोगा जिले के उम्मीदवारों विधायक मनजीत सिंह बिलासपुर, अमृतपाल सिंह सुखानंद और डॉ.  अमनदीप अरोड़ा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। मान ने लोगों से अपील की कि "पंजाब से 70 साल के राजनीतिक भ्रष्टाचार को खत्म करने का मौका आ गया है।"  सभी पंजाब निवासी अपनी एक एक वोट आम आदमी  पार्टी के चुनाव निशान 'झाड़ू' को देकर पंजाब में से राजनीतिक भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए अपना मूल्यवान योगदान डालेंगे।मंगलवार को भगवंत मान ने मोगा विधानसभा हल्के से प्रत्याशी डॉ.  अमनदीप अरोड़ा, हलका बाघा पुराना से उम्मीदवार अमृतपाल सिंह सुखानंद और विधानसभा हल्का निहाल सिंह वाला से उम्मीदवार और मौजूदा विधायक मनजीत सिंह बिलासपुर कि पक्ष में चुनाव प्रचार किया और विभिन्न स्थानों पर नुकड़ मीटिंगों को संबोधित किया।भगवंत मान ने लोगों से अपील की कि 20 फरवरी की तारीख को पंजाब में नया इतिहास रचने का मौका है। अकाली दल बादल, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के नेता बारी बांध कर पंजाब को लूटते आ रहे हैं और कूटते भी आ रहे हैं।  

इन पारंपरिक राजनीतिक दलों की गलत नीतियों और अमीर बनने की लालसा कारण आज पंजाब 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक का ऋणी है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब पंजाब सरकार का खजाना पैसों से भरा रहता था और लोगों को अच्छी सुविधाएं देने के बाद भी पंजाब सरकार के पास पैसा बचा रहता था।  लेकिन अब पंजाब सरकार को खजाना भरने कि लिए भी कर्ज लेना पड़ रहा है। मान ने कहा कि अकाली दल बादल, कांग्रेस और भाजपा के नेताओं ने पंजाब के संसाधनों पर कब्जा कर रखा है, जिस कारण सरकार को कोई आमदनी नहीं हो रही, बल्कि पंजाब की आमदनी राजनीतिक नेताओं के घरों की तिजोरी में बंद हो रही है।भगवंत मान ने लोगों से अपील की कि पंजाब सरकार के राजस्व को बढ़ाने के लिए बादल, कांग्रेसी और भाजपा कि नेताओं से आमदनी के स्रोतों को आज़ाद कराया जाये। जिसके लिए पंजाब की सरकार बदलना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि 20 फरवरी को पंजाब सरकार बदलने का सुनहरा मौका है।  इसलिए सभी मतदाता अपना कीमती वोट 'झाड़ू' के निशान पर डालें और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को विजयी बनाये ताकि पंजाब में एक ईमानदार और जनहितैषी सरकार का गठन किया जा सके।

 

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Moga , Manjit Singh Bilaspur , Amritpal Singh Sukhanand , Dr. Amandeep Arora

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD