Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

पंजाब निवासी 'झाड़ू' को वोट डालकर राजनीतिक भ्रष्टाचार को मिटाने में अपना बहुमूल्य योगदान डालेंगे : भगवंत मान

भगवंत मान ने 'आप' प्रत्याशी नरेश कटारिया के लिए किया चुनाव प्रचार

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Zira, Firozpur, Naresh Kataria
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जीरा (फिरोजपुर) , 15 Feb 2022

Last updated on: Feb 15, 2022, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार और सांसद भगवंत मान ने  विधानसभा हल्के जीरा से उम्मीदवार नरेश कटारिया के पक्ष में प्रचार किया।मान ने लोगों से अपील करते हुए कहा,"पंजाब से 70 साल के राजनीतिक भ्रष्टाचार को खत्म करने का मौका आ गया है।" सभी पंजाब निवासी अपनी एक एक वोट आम आदमी पार्टी के चुनाव निशान 'झाड़ू' को देकर पंजाब में से राजनीतिक भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए अपना मूल्यवान योगदान डालेंगे।मंगलवार को भगवंत मान ने पार्टी उम्मीदवार नरेश कटारिया के पक्ष में मार्च निकाला और विभिन्न जगहों पर नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए कहा, " 20 फरवरी की तारीख को पंजाब में नया इतिहास रचने का मौका है। अकाली दल बादल, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के नेता बारी बांध कर पंजाब को लूटते आ रहे हैं और कूटते भी आ रहे हैं। इन पारंपरिक राजनीतिक दलों की गलत नीतियों और अमीर बनने की लालसा कारण आज पंजाब 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक का ऋणी है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब पंजाब सरकार का खजाना पैसों से भरा रहता था और लोगों को अच्छी सुविधाएं देने के बाद भी पंजाब सरकार के पास पैसा बचा रहता था। 

लेकिन अब पंजाब सरकार को खजाना भरने कि लिए भी कर्ज लेना पड़ रहा है। मान ने कहा कि अकाली दल बादल, कांग्रेस और भाजपा के नेताओं ने पंजाब के संसाधनों पर कब्जा कर रखा है,जिस कारण सरकार को कोई आमदनी नहीं हो रही, बल्कि पंजाब की आमदनी राजनीतिक नेताओं के घरों की तिजोरी में बंद हो रही है।भगवंत मान ने लोगों से अपील की कि पंजाब सरकार के राजस्व को बढ़ाने के लिए बादल, कांग्रेसी और भाजपा कि नेताओं से आमदनी के स्रोतों को आज़ाद कराया जाये। जिसके लिए पंजाब की सरकार बदलना बेहद जरूरी है।उन्होंने कहा कि 20 फरवरी को पंजाब सरकार बदलने का सुनहरा मौका है। इसलिए सभी मतदाता अपना कीमती वोट 'झाड़ू' के निशान पर डालें और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को विजयी बनाये ताकि पंजाब में एक ईमानदार और जनहितैषी सरकार का गठन किया जा सके।उम्मीदवार नरेश कटारिया ने भगवंत मान का धन्यवाद करते हुए दावा किया कि वह जीरा निर्वाचन हल्के की सीट जीतकर पार्टी की झोली में डालेंगे ।

 

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Zira , Firozpur , Naresh Kataria

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD