Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

लोग पंजाब को लूटने वालों को सबक सिखाएंगे : राघव चड्ढा

नाभा में गुरदेव मान के लिए राघव चड्ढा ने किया चुनाव प्रचार

Raghav Chadha, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Nabha, Patiala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नाभा , 14 Feb 2022

Last updated on: Feb 14, 2022, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली से विधायक और पंजाब मामलों के सह-प्रभारी राघव चड्ढा ने पार्टी उम्मीदवार गुरदेव सिंह मान (देव मान) के पक्ष में नाभा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए दावा किया, "हम अच्छे लोग हैं, हम अच्छे काम करेंगे। ईमानदार हैं और ईमानदार रहेंगे।" चड्ढा ने लोगों से अपील की कि जिन नेताओं ने पंजाब को लूटा है,हमे मिलकर उन सभी नेताओं को सबक सिखाना है। राघव चड्ढा सोमवार को नाभा से पार्टी के उम्मीदवार गुरदेव सिंह मान के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर निशाना साधा और उनके गरीब होने के दावे पर सवाल उठाया।चड्ढा ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी एक गरीब व्यक्ति होने का दावा करते हैं,लेकिन उनके रिश्तेदार भूपिंदर सिंह हनी के घर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी में 10 करोड़ रुपये नकद और 54 लाख रुपये बैंक एंट्रियां, 16 लाख घड़ी,लग्जरी गाड़ियां और करोड़ों रुपये की संपत्ति बरामद हुई है। उन्होंने चन्नी से पूछा कि यह सारा पैसा कहां से आया?

राघव चड्ढा ने दावा किया कि हनी ने ईडी के सामने कबूल किया है कि चन्नी की 111 दिनों की सरकार में उसने 325 करोड़ इकट्ठा किए। अगर हिसाब लगाएं तो हनी ने एक दिन में तीन करोड़ रुपए कमाए। इतना पैसा तो बादलों की तिजोरी में भी नहीं होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चन्नी कहते हैं कि वह ऑटो  चलाते थे, टेंट लगाते थे और पंचर भी बनाया है। लेकिन किसी भी ऑटो चालक के पास करोड़ों रुपए नहीं हैं। किसी भी टेंट वाले के पास लग्जरी गाड़ियां नहीं हैं। किसी भी पंचर बनाने वाले के पास करोड़ों रुपए की जायदाद नहीं है।चड्ढा ने लोगों से अपील की कि आम आदमी पार्टी और उसके नेता ईमानदार है,सरकार बनने के बाद भी ईमानदार रहेंगे। इसलिए लोग भरोसा कर के आम आदमी पार्टी के  चुनाव निशान झाड़ू के बटन को दबाकर नाभा से पार्टी के उम्मीदवार गुरदेव सिंह मान को भारी मतों से जिताएं।

 

Tags: Raghav Chadha , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Nabha , Patiala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD