Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

लोग पंजाब को लूटने वालों को सबक सिखाएंगे : राघव चड्ढा

अमरगढ़ में जसवंत सिंह गज्जनमाजरा के लिए राघव चड्ढा ने किया चुनाव प्रचार

Raghav Chadha, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Amargarh, Malerkotla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमरगढ़ (मलेरकोटला) , 14 Feb 2022

Last updated on: Feb 14, 2022, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली से विधायक और पंजाब मामलों के सह-प्रभारी राघव चड्ढा ने पार्टी उम्मीदवार जसवंत सिंह गज्जनमाजरा के पक्ष में अमरगढ़  में एक जनसभा को संबोधित किया । उन्होंने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर निशाना साधा और उनके गरीब होने के दावे पर सवाल उठाया।चड्ढा ने लोगों से अपील की कि जिन नेताओं ने पंजाब को लूटा है, हमे मिलकर उन सभी नेताओं को सबक सिखाना है।राघव चड्ढा सोमवार को अमरगढ़ में  पार्टी के उम्मीदवार जसवंत सिंह गज्जनमाजरा के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चन्नी के भतीजे हनी ने ईडी के सामने कबूल किया है कि चन्नी की 111 दिन की सरकार में उसने 325 करोड़ रुपए कमाए। जिसके मुताबिक हनी ने एक दिन में 3 करोड़ रुपए की कमाई की। इतना पैसा तो बादलों की तिजोरी में भी नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चन्नी कहते हैं कि उन्होंने आटो भी चलाया है, टेंट भी लगाया है और पंचर भी बनाया है। लेकिन किसी भी ऑटो चालक के पास करोड़ों रुपए नहीं हैं। किसी भी टेंट वाले के पास लग्जरी गाड़ियां नहीं हैं। किसी भी पंचर बनाने वाले के पास करोड़ों रुपए की जायदाद नहीं है।चड्ढा ने कहा कि  राज्य के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी खुद को गरीब बताते हैं, लेकिन उनके रिश्तेदार भूपिंदर सिंह हनी के घर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी में 10 करोड़ रुपये नकद और 54 लाख रुपये बैंक एंट्रियां, 16 लाख घड़ी,लग्जरी गाड़ियां और करोड़ों रुपये की संपत्ति बरामद हुई है। उन्होंने चन्नी से पूछा कि यह सारा पैसा कहां से आया?चड्ढा ने दावा किया कि हम अच्छे लोग हैं,अच्छे काम करेंगे। ईमानदार हैं और ईमानदार रहेंगे। उन्होंने कहा कि  पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद आप नेता ईमानदार रहेंगे। इसलिए लोग भरोसा कर के आम आदमी पार्टी के चुनाव निशान झाड़ू के बटन को दबाकर पार्टी के उम्मीदवार जसवंत सिंह गज्जनमाजरा को भारी मतों से जिताएं।

 

Tags: Raghav Chadha , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Amargarh , Malerkotla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD