Monday, 06 May 2024

 

 

खास खबरें अग्निवीर से खफा पूर्व फौजियों का औजला को समर्थन भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन के समर्थन में विशाल रोड शो,हजारों की संख्या में शामिल हुए लोग उद्योग नगरी बद्दी में आयोजित हुआ मण्डी मिलन समारोह, जयराम ठाकुर और कंगना रनौत ने की शिरकत मलोया व सेक्टर 56 वासी 500 से ज्यादा लोग भाजपा में हुए शामिल मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खरड़ में मलविंदर कंग के लिए किया चुनाव प्रचार, बड़ा रोड शो कर लोगों को किया संबोधित आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद : सुखविंदर सिंह सुक्खू कई युवा बीजेपी छोड़कर आप में हुए शामिल औजला का आप पर प्रहार- खड़ा झाड़ू झगड़े और बर्बादी की निशानी गंदे नाले को बंद करना स्टेट की जिम्मेदारी भगवंत मान ने गुजरात के भरूच में चैतर वसावा के लिए किया प्रचार निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : सुखविंदर सिंह सूक्खू मतदान के दिन लगाई जाएगी एनसीसी कैडेटों की ड्यूटी संगरूर हलके के गांवों में मीत हेयर द्वारा किए गए रोड शो और रैलियों में भारी भीड़ उमड़ी कांग्रेस ने लुधियाना के डेहलों में खोला चुनावी कार्यालय आगामी फिल्म 'टिप्सी' को लेकर बेहद उत्साहित हैं अलंकृता सहाय राष्ट्रीय दल किसानों पर कहर ढाकर पंजाब को आग में झौंकना चाहते हैं:एन.के.शर्मा आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन- सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व्यापार के लिए जल्द खुलेगा वाघा बॉर्डर - गुरजीत औजला पंजाब में कांग्रेस के इलावा ओर कोई पार्टी मजबूत नहीं : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत

 

इस बार झाड़ू चलाकर अकाली-कांग्रेस को साफ कर देना है : भगवंत मान

भगवंत मान ने बंगा और नवांशहर में 'आप' उम्मीदवारों के लिए किया प्रचार, लोगों से की झाड़ू का बटन दबाकर 'आप' सरकार बनाने की अपील

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Banga, Nawanshahr
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बंगा/नवांशहर (एसबीएस नगर) , 14 Feb 2022

आम आदमी पार्टी(आप) पंजाब के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान धुआंधार चुनाव प्रचार कर रहे हैं। एक दिन में मान पांच-छह हलके कवर कर रहे है और लोगों के बीच आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता बढ़ा रहे हैं। सोमवार को मान नवांशहर विधानसभा क्षेत्र से आप उम्मीदवार बल्लु पाठक और बंगा से उम्मीदवार कुलजीत सरहल के पक्ष में प्रचार किया और लोगों से झाड़ू का बटन दबाकर आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने की अपील की।लोगों में भगवंत मान के प्रति काफी उत्साह का माहौल था। भारी संख्या में लोग मान को देखने पहुंच रहे थे और जगह-जगह उनका स्वागत कर रहे थे। लोगों को संबोधित करते हुए मान ने आम आदमी पार्टी को वोट करने की अपील की और कहा कि 20 फरवरी को आपके, आपके बच्चे और पंजाब के भविष्य का फैसला होना है। इसलिए इस बार बिना किसी के बहकावे में आए पंजाब और अपने बच्चों का भविष्य बचाने के लिए वोट करना है।मान ने अकाली-कांग्रेस पर मिले होने का आरोप लगाते हुए कहा कि अकाली-कांग्रेस पिछले 50 सालों से मिलकर पंजाब को लूट रहे हैं। 

आम आदमी गरीब होता जा रहा है, लेकिन इन पार्टियों के नेताओं की तिजोरी दिन-प्रतिदिन भरती जा रही है। दोनों पार्टियों ने मिलकर पंजाब के लोगों को हमेशा बेवकूफ बनाया और आपसी समझौता कर बारी-बारी से सत्ता पर काबिज हुई। पिछले चुनाव में भी आम आदमी पार्टी को हराने के लिए दोनों पार्टी एक हो गई थी। अब फिर दोनों आपस में मिल गए हैं। हमें इनकी साजिशों को समझना होगा और सावधान रहना होगा। इस बार झाड़ू का बटन दबाकर अकाली-कांग्रेस का सफाया कर देना है और पंजाब से गंदी राजनीति को खत्म करना है। मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी आम लोगों की पार्टी है। हमारे उम्मीदवार भी साधारण परिवारों से निकले लोग हैं। उन्हें आम लोगों के दुख-दर्द के बारे में पता है। जीतने के बाद भी वे आपके बीच ही रहेंगे और आपके सुख-दुख में साथ देंगे। आप सरकार भी आमलोगों की सरकार होगी। गरीब-वंचित सहित सभी वर्ग के लोगों की समस्याएं सुनी जाएगी और उसका अविलंब समाधान किया जाएगा। हमारा उद्देश्य पंजाब के हर आम आदमी का जीवन शुशहाल बनाना है।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Banga , Nawanshahr

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD