Sunday, 14 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

संयुक्त समाज मोर्चा की लड़ाई केवल पंजाब के विकास के लिए: रवनीत बराड़

अकाली दल, कांग्रेस और आप की लड़ाई सिर्फ सत्ता हथियाने के लिए

Ravneet Brar, Sanyukt Samaj Morcha, SSM, S.A.S.Nagar, Mohali, S.A.S. Nagar Mohali, Sahibzada Ajit Singh Nagar, Mohali Assembly Constituency
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 08 Feb 2022

Last updated on: Feb 08, 2022, 00:00 IST

मोहाली निर्वाचन क्षेत्र से संयुक्त समाज मोर्चा के उम्मीदवार रवनीत बराड़ ने अकाली दल, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि इन पार्टियों की लड़ाई केवल सत्ता पर काबिज होने के लिए उनको पंजाब के लोगों से कोई लेना देना नहीं है।मोहाली निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न गांवों कंबाला, कंबाली, सियाओं, पतों और शहरी क्षेत्र फेज 5,6,9 में चुनाव प्रचार के दौरान बराड़ ने कहा कि इन पार्टियों के नेता लोगों को बेवकूफ बनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। कोई गारंटी बांट रहा है, कोई सिर्फ अपनी घोषणाओं को काम बता रहा है और एक पार्टी अपने कार्यकाल के कुकर्मों को छिपाकर पंथ के नाम पर लोगों को बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रही है।बराड़ ने कहा कि पारंपरिक दलों से तंग आये लोग तीसरे विकल्प को परखने के मूड में है।

उल्लेखनीय है कि 9 फरवरी को मोहाली के अपने दौरे के दौरान डॉ. स्वैमान न केवल संयुक्त सामाजिक मोर्चा के पक्ष में प्रचार करेंगे बल्कि विभिन्न गांवों में चुनाव प्रचार सभाओं को भी संबोधित करेंगे। इसके अलावा वह मोहाली में क्षेत्र की प्रतिष्ठित हस्तियों से भी मुलाकात करते हुए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी करेंगे।रवनीत बराड़ ने आगे कहा कि मोहाली निर्वाचन क्षेत्र में मौजूदा कांग्रेस विधायक बलबीर सिद्धू ने विकास की बजाए विनाश किया है। पूरे मोहाली शहर में सड़कों की हालत बेहद खराब है।सिद्धू भाइयो ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।बराड़ ने आम आदमी पार्टी में नए नए आये कुलवंत सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि शहर के मेयर रहते हुए एमसी चुनाव हारने वाले कुलवंत सिंह के विधायक बनने की क्षमता पर संदेह होता है।इसके साथ ही उन्होंने मोहाली निर्वाचन क्षेत्र में अब तक के योगदान के लिए अकाली उम्मीदवार परमिंदर सिंह सोहाना से भी सवाल किया।  बराड़ ने मोहाली में अकाली दल के पदाधिकारियों पर तंज करते हुए कहा कि अकाली दल पहले मोहाली में अपनी गुटबाजी से बाहर निकले उसके बाद जीत का सपना देखना देखे।

 

Tags: Ravneet Brar , Sanyukt Samaj Morcha , SSM , S.A.S.Nagar , Mohali , S.A.S. Nagar Mohali , Sahibzada Ajit Singh Nagar , Mohali Assembly Constituency

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD