Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

अकाली दल के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सोहन सिंह खोखर 'आप' में शामिल

'आप' नेता जरनैल सिंह ने पार्टी में कराया शामिल, किया स्वागत

Jarnail Singh, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab, Sohan Singh Khokhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 07 Feb 2022

Last updated on: Feb 07, 2022, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी(आप) पंजाब ने अकाली दल को एक बार फिर बड़ा झटका दिया है। चुनाव आचार संहिता लगने के बाद पंजाब अकाली दल के दिग्गज नेताओं का पार्टी छोडक़र आम आदमी पार्टी में शामिल होने का सिलसिला जारी है। सोमवार को अकाली दल को उस समय बड़ा झटका लगा जब लुधिआना के पूर्व  जिला उपाध्यक्ष सोहन सिंह खोखर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। आप के पंजाब मामलों के प्रभारी जरनैल सिंह और प्रवक्ता मलविंदर कंग की मौजूदगी में सोहन सिंह खोखर ने आप का दामन थामा।सोहन सिंह खोखर अकाली दल के लुधियाना से जिला अध्यक्ष रह चुके हैं तथा शिअद से शिरोमणि कमेटी का चुनाव भी लड़ चुके हैं। इसके अलावा वह पार्टी की राज्य स्तरीय वर्किंग कमेटी के सदस्य भी रह चुके हैं। खोखर वर्तमान में लुधियाना जिला अदालत वेलफेयर एसोसिएशन तथा नंबरदार यूनियन लुधियाना के अध्यक्ष हैं। उनके साथ मोहाली  जिला अदालत की बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट अमरजीत सिंह लौंगिया भी अपने साथियों के साथ आप में शामिल हो गए। लौंगिया बार एसोसिएशन के 7 बार अध्यक्ष रह चुके हैं। एडवोकेट अमरजीत सिंह लौंगिया  के साथ "नो दि नेबर एसोसिएशन" मोहाली  फेज- 4 के अध्यक्ष एडवोकेट प्रीतपाल  सिंह बस्सी, एडवोकेट जरनैल सिंह,एडवोकेट गुरप्रीत सिंह, एडवोकेट रोहित गर्ग,एडवोकेट रंजोत सिंह संधू, एडवोकेट रीत कमल हांडा, एडवोकेट रोहित कुमार,एडवोकेट परमिंदर सिंह और एडवोकेट जसमीत सरवारा ने भी आप का दामन थामा।

आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद  सोहन सिंह खोखर ने कहा कि अकाली दल की भ्रष्ट नीतियों से पंजाब के लोग तंग आ चुके हैं। पार्टी  में अपने लोगों और कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज किया जा रहा है और बाहरी लोगों को अहमियत दी जा रही है।कांग्रेस पर हमला बोलते हुए जनरैल सिंह ने  कहा कि कांग्रेस का चन्नी को सीएम उम्मीदवार बनाने का फैसला उसके नेताओं को रास नहीं आ रहा। पंजाब के लोग तो पहले ही कांग्रेस से पीछा छुड़ाना चाहते हैं लेकिन जब से कांग्रेस ने चन्नी को सीएम उम्मीदवार घोषित किया है तब से पार्टी के नेता भी निराश और हताश हैं। वे  चुनाव से पहले ही अपनी हार को स्वीकार कर बैठे हैं।अपने और पत्नी की नाम पर प्रॉपर्टी न लेने  के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए जनरैल सिंह ने कहा कि 4 महीने में जिस मुख्यमंत्री ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर करोड़ों रुपए इकट्ठे कर लिए, उसे अब और प्रॉपर्टी लेने की क्या जरूरत है। चन्नी के भतीजे के घर पर ईडी की छापेमारी में मिले करोड़ों रुपए, लग्जरी गाड़ियां और अरबों रुपए की जमीन जायदाद के कागजात पंजाब की जनता के टैक्स के पैसे की लूट का प्रमाण हैं। आप नेता ने कहा कि पंजाब की जनता इस बार बदलाव चाहती है। लोगों को ने झाड़ू का बटन दबाकर आम आदमी पार्टी को जिताने और आप की सरकार बनाने का मन बना लिया है।

 

Tags: Jarnail Singh , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Sohan Singh Khokhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD