Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

हमें खुद की नहीं, पजाब और पंजाबी की सुरक्षा करनी है : भगवंत मान

अगर पंजाब में मैं सुरक्षित नहीं, तो कौन सुरक्षित है? भगवंत मान

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Anandpur Sahib, Ropar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

आनंदपुर साहिब(रोपड़) , 05 Feb 2022

Last updated on: Feb 05, 2022, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी(आप) पंजाब के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान ने 'मिशन पंजाब 2022' के तहत आनंदपुर साहिब विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में चुनाव प्रचार किया। चुनाव आयोग के कोविड दिशानिर्देशों का पालन करते हुए मान ने लोगों को संबोधित किया और उनकी समस्याएं सुनी। लोगों में मान के प्रति भारी उत्साह था। जगह-जगह फूल बरसाकर और माला पहनाकर लोगों ने मान का स्वागत किया और जीत की शुभकामनाएं दी। आप समर्थक भारी संख्या में मान के काफिले के साथ चल रहे थे और जिंदाबाद के नारे लगा रहे थें।शनिवार को मान अपने तय कार्यक्रम के अनुसार आनंदपुर साहिब विधानसभा क्षेत्र के भरतगढ़, नंगल ट्रक यूनियन चौक और गोहालनी इलाके में पहुंचे और क्षेत्र के लोगों से रूबरू हुए। इस दौरान मान ने लोगों से आनंदपुर साहिब से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरजोत बैंस का समर्थन करने की अपील की और आप सरकार बनने पर उनकी समस्याओं का समाधान करने का भरोसा दिया।चुनाव प्रचार के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए मान ने सरकार द्वारा उन्हें दिए गए स्पेशल सिक्योरिटी के प्रस्ताव पर कहा कि हमें अपनी सुरक्षा की चिन्ता नहीं है। हमें पंजाब और पंजाब के लोगों की सुरक्षा करनी है। जब तक पंजाब के तीन करोड़ लोग और सभी धर्मों के पवित्र ग्रंथ सुरक्षित नहीं हो जाते, हम स्पेशल सुरक्षा नहीं लेंगे। मैं आम आदमी हूं। मुझे हाई प्रोफाईल सिक्योरिटी की कोई जरूरत नहीं है। इसीलिए मैनें बड़ी सिक्योरिटी लेने से मना कर दिया। 

मान ने कहा कि आज पंजाब के लोग खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। हमारी प्राथमिकता सुरक्षा व्यवस्था की हालत दुरुस्त कर लोगों को सुरक्षित महसूस कराना है। हमें पंजाब और पंजाबियों को सुरक्षित करना है।प्रचार के दौरान मान ने कई जगहों पर मान ने लोगों को संबोधित किया। लोगों को संबोधित करते हुए मान ने कहा कि आज थाने और नाकों पर पुलिस की भारी कमी है, लेकिन नेताओं और मंत्रियों की सुरक्षा में पुलिस की भारी तैनाती है। पुलिस के जवान विधायकों-मंत्रियों, उनकी कोठियों और बच्चो-परिवारों की सुरक्षा में लगे रहते हैं। नेताओं के बच्चों को स्कूल छोडऩे से लेकर सैर कराने तक का काम पुलिस के जवान कर रहे हैं। पंजाब की पिछली सरकारों में बैठे नेताओँ ने लोगों की सुरक्षा को ताक पर रख खुद की सुरक्षा में भारी संख्या में पुलिस तैनात किए। हम पुलिस से पुलिस का काम करवाएंगे। उन्हें नेताओं की सुरक्षा से हटाकर लोगों की सुरक्षा में तैनात करेंगे। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को स्वतंत्रता देंगे और पुलिस-प्रशासन के कामों में राजनीतिक दखलअंदाजी और गैरजरूरी हस्तक्षेप पूरी तरह खत्म करेंगे।बेअदबी मामले पर बोलते हुए मान ने कहा कि कमजोर और लाचार कांग्रेस सरकार की वजह से पंजाब में पिछले दिनों बेअदबी की कई घटनाएं हुई। कुर्सी के लिए कांग्रेस नेताओं की आपसी लड़ाई-झगड़े के कारण पंजाब की कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई और उसका खामियाजा पंजाब के लोगों को भुगतना पड़ा है। 

कांग्रेस के नेता और मंत्री लोगों के लिए काम करने के बजाए पांच साल तक सत्ता के लिए आपस में लड़ते रहे और एक-दूसरे की टांग खींचते रहे। अगर पिछली बेअदबी मामले में दोषियों को सख्त सजा दी गई होती तो आज फिर से बेअदबी करने की किसी की भी हिम्मत नहीं होती। लेकिन बादल-भाजपा सरकार की तरह कांग्रेस सरकार ने भी बेअदबी मामले के दोषियों को सजा देने के बजाय उसका राजनीतिक लाभ लेने के इरादे से काम किया। मान ने वादा किया कि आम आदमी पार्टी की सरकार सभी बेअदबी, गोलीकांड और बम ब्लास्ट मामले की निष्पक्ष जांच कराकर सभी दोषियों और मास्टरमांइंडों को सख्त से सख्त सजा देगी और पंजाब में अमन-शांति और भाईचारा कायम करेगी।भ्रष्टाचार और माफिया पर बोलते हुए मान ने कहा कि आज पंजाब के लोग भ्रष्टाचार और माफिया से सबसे ज्यादा परेशान हैं। सरकारी संरक्षण में चल रहे रेत माफिया, ड्रग्स माफिया और केवल माफियाओं ने लोगों का जीवन तबाह कर दिया है। बादल और कांग्रेस दोनों सरकारों में माफियाओं का बोलबाला रहा और माफिया-नेताओं ने मिलकर अवैध कारोबार चलाया। बादल और कांग्रेस दोनों सरकारों में कई माफिया आरोपी मंत्री के पद पर थे। आम आदमी पार्टी की सरकार शासन व्यवस्था में फैले भ्रष्टाचार और सभी तरह की माफियाओं को पूरी तरह खत्म कर लोगों को माफिया और भ्रष्टाचार की तबाही से बचाएगी और पंजाब को विकास के रास्ते पर ले जाएगी।

 

 

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Anandpur Sahib , Ropar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD