Sunday, 05 May 2024

 

 

खास खबरें गंदे नाले को बंद करना स्टेट की जिम्मेदारी भगवंत मान ने गुजरात के भरूच में चैतर वसावा के लिए किया प्रचार निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : सुखविंदर सिंह सूक्खू मतदान के दिन लगाई जाएगी एनसीसी कैडेटों की ड्यूटी संगरूर हलके के गांवों में मीत हेयर द्वारा किए गए रोड शो और रैलियों में भारी भीड़ उमड़ी कांग्रेस ने लुधियाना के डेहलों में खोला चुनावी कार्यालय आगामी फिल्म 'टिप्सी' को लेकर बेहद उत्साहित हैं अलंकृता सहाय राष्ट्रीय दल किसानों पर कहर ढाकर पंजाब को आग में झौंकना चाहते हैं:एन.के.शर्मा आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन- सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व्यापार के लिए जल्द खुलेगा वाघा बॉर्डर - गुरजीत औजला पंजाब में कांग्रेस के इलावा ओर कोई पार्टी मजबूत नहीं : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत क्रिकेट आइकॉन और ब्रैंड एंबेसडर एम एस धोनी को लेज़ ने लिमिटेड-एडिशन कलेक्टर पैक के माध्यम से दी खास सलामी नए मतदाओं का पंजीकरण कर उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल करने पर दिया जाए विशेष बल: मनीष गर्ग पंजाब पुलिस ने अमृतसर से 4 किलो आई. सी. ई. ड्रग्ग, 1 किलो हेरोइन की बरामद ; एक व्यक्ति गिरफ़्तार एलपीयू द्वारा एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में प्रगति पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित चितकारा यूनिवर्सिटी ने डॉ. अजय चौधरी को मानद डॉक्टोरेट की उपाधि से सम्मानित किया मुख्यमंत्री सुक्खू के बयानों में नहीं दिखती प्रदेश के प्रति गम्भीरता : राजीव बिंदल आप व कांग्रेस एक ही थैली के चट्टे-बट्टे:एन.के.शर्मा भाजपा की स्क्रिप्ट, कंगना अदाकारा, जय राम निर्देशक और फिल्म होगी फ्लॉपः सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

 

पार्टी में टूट के डर से मुख्यमंत्री चेहरे की घोषणा में देर कर रही कांग्रेस : भगवंत मान

5 फरवरी नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन, कांग्रेस को डर है अगर पहले मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किया तो विरोधी गुट के उम्मीदवार नामांकन वापस ले लेंगे - भगवंत मान

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Jagmohan Singh Kang, Harchand Singh Barsat
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 03 Feb 2022

आम आदमी पार्टी(आप) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी टूट के डर से पंजाब में अपने मुख्यमंत्री चेहरे की घोषणा में देर कर रही है। कांग्रेस हार के डर से बौखला गई है। उसे कुछ सूझ नहीं रहा है कि किसको मुख्यमंत्री का चेहरा बनाए। कांग्रेस आलाकमान अभी तक संशय में है कि मुख्यमंत्री उम्मीदवार का नाम घोषित करे या अन्य राज्यों की तरह पंजाब में भी दो-तीन नेताओं के नाम पर चुनाव लड़ें। गुरूवार को पार्टी मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए मान ने कहा कि पंजाब के लोगों का मूड देखकर कांग्रेस चिंता में पड़ गई है। सभी मीडिया सर्वे में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते देख कांग्रेस बौखला गई है और पार्टी में फूट के कारण अपने कोई एक नेता को सीधे तौर पर आगे नहीं कर रही है। 

मान ने कहा कि 5 फरवरी को पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन है। इसीलिए कांग्रेस ने अपने मुख्यमंत्री चेहरे की घोषणा के लिए 6 फरवरी का समय रखा है। कांग्रेस को इस बात का डर है कि अगर मुख्यमंत्री उम्मीदवार के नाम की घोषणा पहले की, तो विरोधी गुटों के उम्मीदवार भारी संख्या में अपना नॉमिनेशन वापस ले लेंगे और उम्मीदवारी छोड़ देंगे।मुख्यमंत्री उम्मीदवार के लिए कांग्रेस के सर्वे पर मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा मुख्यमंत्री चेहरा चुनने के लिए जनता से ली गई राय पर कांग्रेस के नेता सवाल उठाते थें और उसे फर्जी बताते थे। अब आम आदमी पार्टी की नकल कर कांग्रेस खुद सर्वे करवा रही है। कांग्रेस हर मामले में पहले हमसे सवाल करती है, फिर हमारी नकल करती है। मान ने कहा कि अब लोगों ने कांग्रेस को सबक सिखाने का मन बना लिया है। पंजाब के लोग इस बार आम आदमी पार्टी को मौका देने की पूरी तरह ठान ली है।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Jagmohan Singh Kang , Harchand Singh Barsat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD