Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल

 

कांग्रेस के दिग्गज नेता एच. एस. हंसपाल और अकाली नेता बब्बी बादल और कर्मचारी नेता सहगल "आप" में शामिल हुए

भगवंत मान और राघव चड्ढा ने कांग्रेसी और अकाली नेताओं का किया स्वागत

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Jagmohan Singh Kang, Harchand Singh Barsat, Harsukhinder Singh Babbi Badal, Anmol Gagan Mann
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 03 Feb 2022

Last updated on: Feb 03, 2022, 00:00 IST

पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर करते हुए पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगमोहन सिंह कंग, पूर्व प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हरविंदर सिंह हंसपाल (एच.एस.हंसपाल),अकाली दल संयुक्त (ढींढसा) के नेता हरसुखइंदर सिंह बब्बी बादल और बैंक कर्मचारी यूनियन के राष्ट्रीय नेता के.के. सहगल आम  आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। आप के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार और धुरी से सांसद भगवंत मान और पंजाब मामलों के सह प्रभारी राघव चड्ढा ने सभी नेताओं को पार्टी में औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल कराया।कांग्रेस और अकाली दल संयुक्त के नेताओं को शामिल कराने के लिए गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक समारोह के दौरान भगवंत मान ने कहा,''आम आदमी पार्टी में पंजाब हितैषी नेताओं का आप में शामिल होना सिद्ध करता है कि पंजाब में राजनीतिक परिवर्तन की बयार नहीं,बल्कि आंधी आम आदमी पार्टी के पक्ष में चल रही है। पंजाब को बचाने की लामबंदी में हर ईमानदार नेता अपना योगदान दे रहा है और मार्च  2022 में आम आदमी पार्टी की सरकार का परचम लहराएगा।''आम आदमी पार्टी के दिल्ली से विधायक और पंजाब मामलों के सह प्रभारी राघव चड्ढा ने कांग्रेसी और अकाली नेताओं का स्वागत करते हुए दावा किया कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी,क्योंकि पंजाब की जनता अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की जोड़ी को बेहद पसंद करते हैं और पंजाब को बचाने के लिए उन पर भरोसा करते हैं।

इस मौके पर जगमोहन सिंह कंग ने कहा कि आम आदमी पार्टी में शामिल होकर उन्हें बेहद खुशी हो रही है। कंग ने कहा कि पार्टी के उम्मीदवारों को जिताने के लिए वह हलका श्री चमकौर साहिब के साथ-साथ हलका भदौड़ और खरड़ में अपने समर्थकों के साथ चुनाव अभियान में हिस्सा लेंगे,ताकि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और शराब के कारोबारी टिंकू शर्मा की हार सुनिश्चित हो सके।चड्ढा ने बताया कि जगमोहन सिंह कंग के साथ उनके दोनों पुत्र , जिला परिषद सदस्य यादविंदर  सिंह कंग और अमरिंदर सिंह कंग भी आम आदमी पार्टी के परिवार में शामिल हुए हैं,जबकि अकाली नेता हरसुख इंदर सिंह बब्बी बादल के साथ उनके साथी व अकाली दल संयुक्त (ढींढसा) के नेता जगतार सिंह घड़ूआं  जिला प्रधान यूथ विंग, रणजीत सिंह बराड़,राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कमलजीत सिंह पतों सर्किल प्रधान यूथ विंग, त्रिलोक सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बलबीर सिंह झामपुर सर्किल प्रधान बलौंगी, रणधीर सिंह सर्किल प्रधान सुहाना, सुरिंदर सिंह कंडाला जनरल सेक्रेटरी, तिलक राज सर्किल प्रधान शहरी, हरजीत सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जरनैल सिंह हेमकुंड जनरल सेक्रेटरी, हरपाल सिंह समाजसेवी, इकबाल सिंह उपाध्यक्ष, नरेंदर सिंह मोनी उपाध्यक्ष, हरजीत सिंह जीती उपाध्यक्ष, बलविंदर सिंह बिंदर सर्किल प्रधान, करतार सिंह जनरल सेक्रेटरी, सुरेंदर सिंह झियूरहेड़ी, लखबीर सिंह संयुक्त सचिव,  इंदरजीत कौर पूर्व काउंसलर, मंजीत कौर प्रधान महिला विंग, ज्वाला सिंह प्रवक्ता यूथ विंग, रविंदर सिंह सर्किल प्रधान खरड़ख् कलजीत सिंह और मनजोत सिंह ने भी आप का दामन थामा। इस दौरान आप के प्रदेश महासचिव हरचंद सिंह बरसट, मोहाली  से पार्टी के प्रत्याशी कुलवंत सिंह, खरड़ प्रत्याशी अनमोल गगन मान, प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Jagmohan Singh Kang , Harchand Singh Barsat , Harsukhinder Singh Babbi Badal , Anmol Gagan Mann

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD