Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

कांग्रेस दिल्ली में बैठे हाईकमान के इशारे पर नाचने वाली पार्टी - जरनैल सिंह

मात्र दो विधायकों के समर्थन वाले चन्नी को सोनिया और राहुल गांधी ने बनाया मुख्यमंत्री - जरनैल सिंह

Jarnail Singh, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab, Bhartiya Jan Jagriti Party, Malwinder Singh Kang
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 02 Feb 2022

Last updated on: Feb 02, 2022, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी(आप) पंजाब के प्रभारी जरनैल सिंह ने पंजाब कांग्रेस के नेता सुनील जाखड़ के मुख्यमंत्री वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जाखड़ के बयान से यह साबित हो गया है कि कांग्रेस पार्टी दिल्ली में बैठे अपने हाईकमान सोनिया गांधी और राहुल गांधी के ईशारे पर नाचने वाली पार्टी है। गांधी परिवार ने रिमोट कंट्रोल की तरह पंजाब की सरकार चलाने के लिए विधायक दल की सिफारिश के खिलाफ अपनी मनमर्जी से चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया।बुधवार को पार्टी मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए जरनैल सिंह ने सुनील जाखड़ के बयान, जिसमें उन्होंने कहा था कि कैप्टन अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री पद से हटाने के बाद हुए विधायक दल की बैठक में जाखड़ के नाम पर 42 विधायकों ने सहमति जताई, उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा को 16, परनीत कौर को 12, नवजोत सिद्धू को 6 और मुख्यमंत्री चन्नी को मात्र दो विधायकों का समर्थन था, का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने अपने विधायकों की मर्जी के खिलाफ, सिर्फ अपनी संतुष्टि के लिए दो विधायकों के समर्थन वाले चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बना कर पंजाब की जनता पर थोप दिया। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता आम आदमी पार्टी पर दिल्ली से चलने का आरोप लगाते हैं, जबकि असलियत यह है कांग्रेस पार्टी दिल्ली के इशारे पर चलती है। मुख्यमंत्री चन्नी इसका सबूत हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस हाईकमान हर राज्यों में अपनी पसंद का मुख्यमंत्री बनाकर लोगों पर थोपते है, जबकि आम आदमी पार्टी ने देश के इतिहास में पहली बार पंजाब में अपना मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाने के लिए लोगों से राय ली और पंजाब के लोगों की पंसंद के अनुसार भगवंत मान को अपना मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किया है।जरनैल सिंह ने मुख्यमंत्री के लिए कांग्रेस के सर्वे पर कहा कि आम आदमी पार्टी के सर्वे पर कांग्रेस के नेता सवाल उठाते थें। अब वह खुद सर्वे करवा रहे हैं। कांग्रेस हर मामले में पहले सवाल करती है फिर आम आदमी पार्टी का नकल करती है। उन्होंने कहा कि अपने सर्वे में कांग्रेस तीन विकल्प दे रही है पहला चरणजीत सिंह चन्नी, दूसरा नवजोत सिद्धू और तीसरा इनमें से कोई नहीं। लेकिन हमने लोगों को अपनी पसंद का मुख्यमंत्री चुनने के लिए खुला विकल्प दिया था। दरअसल, कांग्रेस पार्टी हार के डर से बौखला गई है। हार के डर से ही मुख्यमंत्री चन्नी दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन वे दोनों जगह से चुनाव हारेंगे। इस बार लोगों ने कांग्रेस को सबक सिखाने का मन बना लिया है। 20 फरवरी को पंजाब के लोग कांग्रेस की झूठ और लूट का जवाब देंगे।

 

 

Tags: Jarnail Singh , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Bhartiya Jan Jagriti Party , Malwinder Singh Kang

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD